लाइव न्यूज़ :

मैक्रों ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री पर झूठ बोलने का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: November 1, 2021 11:43 IST

Open in App

रोम, एक नवंबर (एपी) फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने आरोप लगाया कि जब वह अमेरिका और ब्रिटेन के साथ एक पनडुब्बी सौदे पर गोपनीय रूप से बात कर रहे थे तब ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने उनसे झूठ बोला था।

एक पत्रकार ने मैक्रों से पूछा था कि क्या उन्हें लगता है कि मॉरिसन ने उनसे झूठ बोला था, इस पर फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘मुझे लगता नहीं है, बल्कि मुझे पता है कि उन्होंने झूठ बोला।’’

ऑस्ट्रेलिया ने पिछले महीने डीजल-इलेक्ट्रिक फ्रांसीसी पनडुब्बियों को खरीदने के लिए कई अरब डॉलर का अनुबंध रद्द कर दिया था और इसके बजाय अमेरिकी परमाणु संचालित पनडुब्बियों का खरीदने का फैसला किया।

यह निर्णय ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और अमेरिका के बीच हुए एक नए हिंद प्रशांत समझौते ‘औकस’ का हिस्सा था। इस फैसले ने फ्रांस को नाराज कर दिया और फ्रांस ने अमेरिका तथा ऑस्ट्रेलिया में तैनात अपने राजदूतों को वापस बुला लिया।

ऑस्ट्रेलिया द्वारा फ्रांसीसी पनडुब्बी का अनुबंध रद्द करने के बाद पहली बार मैक्रों और मॉरिसन ने बृहस्पतिवार को बात की। दोनों नेता 20 देशों के समूह के जी20 के शिखर सम्मेलन के लिए रोम में थे, हालांकि उनके बीच द्विपक्षीय बैठक नहीं हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल