लाइव न्यूज़ :

यरुशलम के प्रवेश द्वार के पास दो बस स्टॉप पर जोरदार धमाका; 14 घायल, 2 की हालत गंभीर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 23, 2022 12:12 IST

आपातकालीन सेवा ने बताया कि धमाके में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, धमाके के पीछे की वजह फिलहाल पता नहीं चल पाई है।

Open in App
ठळक मुद्देपहला धमाका यरूशलम के मुख्य प्रवेश द्वार गिवट शॉल के करीब सुबह 7 बजे हुआ। दूसरा धमाका सुबह 7:30 बजे के बाद रामोट जंक्शन पर हुआ।

यरूशलमः इजराइली पुलिस ने बताया कि यरूशलम (जेरूसलम) में बुधवार को एक बस स्टॉप के पास हुए धमाके में कम से कम 14 लोग घायल हो गए। आपातकालीन सेवा ने बताया कि धमाके में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, धमाके के पीछे की वजह फिलहाल पता नहीं चल पाई है। उन्होंने बताया कि अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और घटना की जांच शुरू कर दी है। 

पहला धमाका यरूशलम के मुख्य प्रवेश द्वार गिवट शॉल के करीब सुबह 7 बजे, पीक कम्यूटर ऑवर के तुरंत बाद हुआ। जबकि  दूसरा धमाका सुबह 7:30 बजे के बाद रामोट जंक्शन पर हुआ, जो यरूशलम का एक और प्रवेश द्वार है। चिकित्सा अधिकारियों ने कहा कि विस्फोट में ग्यारह लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर है। पीड़ितों को शहर के शारे जेडेक और हदासाह ईन केरेम अस्पतालों में ले जाया गया है।

चिकित्सकों ने कहा कि दूसरे विस्फोट में छर्रे लगने से तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गए। हिब्रू भाषा की मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, शुरुआती विस्फोट बैग में छोड़े गए विस्फोटक उपकरण के कारण हुए थे। इस हादसे की अभी तक किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :यरुशलमबम विस्फोट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की बमबारी, 50 से ज्यादा तालिबानी सैनिकों को मार गिराने का दावा; पढ़ें अपडेट

विश्वपाकिस्तान में आत्मघाती हमले में 7 लोगों की मौत, शादी समारोह में हमलावर ने मचाया कोहराम

विश्वSyria: जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में धमाका, 8 लोगों की मौत; 18 घायल

क्राइम अलर्टDelhi: पूर्वी दिल्ली के स्कूलों में बम की धमकी से हड़कंप, फौरन खाली कराया गया; पुलिस मौजूद

भारतRed Fort Blast: दिल्ली धमाकों से जमात-ए-इस्लामी और सिमी का क्या है कनेक्शन? जांच एजेंसी के रडार पर अल-फलाह के 2 कर्मचारी

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल