लाइव न्यूज़ :

पूर्वी अफ्रीकी देश जिबूती के लंबे अरसे से राष्ट्रपति ने पांचवें कार्यकाल के लिए जीता चुनाव

By भाषा | Updated: April 10, 2021 17:35 IST

Open in App

मोगदिशु (सोमालिया), 10 अप्रैल (एपी) पूर्वी अफ्रीका में स्थित जिबूती की सरकार ने कहा है कि लंबे अरसे से देश के राष्ट्रपति इस्माईल उमर गुएले (73) ने जबर्दस्त बहुमत के साथ पांचवें कार्यकाल के लिए चुनाव जीत लिया है।

गृह मंत्री मुमीन अहमद शेख ने चुनाव के अस्थायी परिणामों के हवाले से पत्रकारों से कहा कि गुएले को 177,391 मतों में से 98 फीसदी से ज्यादा वोट मिले हैं और उन्होंने अपने एकमात्र प्रतिद्वंद्वी ज़करिया इस्माईल फराह को शिकस्त दे दी है। शुक्रवार को हुए चुनाव का अन्य विपक्ष ने बहिष्कार किया था।

चुनाव आयोग अंतिम परिणाम शनिवार देर तक जारी कर सकता है।

राष्ट्रपति ने ट्वीट कर उनमें भरोसा जताने के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया।

सरकारी मीडिया ने मंत्री के हवाले से कहा कि फराह को 1.59 फीसदी वोट मिले हैं।

गुएले के लिए राष्ट्रपति पद का यह कार्यकाल अंतिम हो सकता है, क्योंकि संविधान के मुताबिक, 75 वर्ष से अधिक आयु का व्यक्ति राष्ट्रपति पद पर नहीं रह सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSpecial Trains: पुरी-पटना रूट के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब साप्ताहिक हुई स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और टाइमिंग

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

क्राइम अलर्टप्रेम संबंध रखना चाहता हूं, शादी नहीं करूंगा?, प्रेमी ने किया मना तो प्रेमिका अंजली कुमारी ने जहर खाकर दी जान, 365 दिन पहले पटना के समारोह में हुई थी दोस्ती?

क्राइम अलर्टदोपहर 1:44 बजे?, बच्चे को लेकर स्कूल से लौट रही थी मां और पीछे से किशोर आया और पोशाक उठा दी?, वीडियो

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH