लाइव न्यूज़ :

18 साल की उम्र में इस लड़की ने बरपाया आतंक का कहर, ISIS ने माना लोहा

By भारती द्विवेदी | Updated: June 6, 2018 09:37 IST

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सफा को आतंकी बनाने में उसकी मां का हाथ है। उसकी मां उसे आईएसआईएस की वीडियो दिखाया करती थी। जिसके बाद सफा की दिलचस्पी चरमपंथ की ओर बढ़ा गया।

Open in App

नई दिल्ली, 6 जून: 18 साल की सफा बाउलर, आजकल चर्चा में हैं। चर्चा किसी अच्छे काम को लेकर नहीं है। सफा आईएसआईएस की सबसे कम उम्र की आतंकी बन गई है। वो लंदन के ब्रिटिश म्यूजिम पर हमला की साजिश रचने की दोषी पाई गई हैं। ब्रिटेन की ओल्ड बेली कोर्ट ने लंदन आतंकी हमले की साजिश रचने के लिए सफा, उसकी मां मीना डिच और उसकी बहन रिजालेन को दोषी करार दिया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सफा को आतंकी बनाने में उसकी मां का हाथ है। उसकी मां उसे आईएसआईएस की वीडियो दिखाया करती थी। जिसके बाद सफा की दिलचस्पी चरमपंथ की ओर बढ़ा गया। इसके बाद सफा आईएसआईएस आतंकी नावीद हुसैन के साथ सोशल मीडिया के जरिए जुड़ी। तीन महीने तक लगातार चैटिंग करने के बाद नावीद और सफा ने ऑनलाइन शादी कर ली।  

सफा बाउलर ब्रिटेन में आईसआईएस के ऑल वुमन टेरर ग्रुप का हिस्सा थी। लंदन म्यूजिम में हमले की साजिश इसी ग्रुप की प्लानिंग थी। लेकिन एक हवाई हमले में नावीद हुसैन की मौत और प्लानिंग में शामिल उसके दोस्त के गिरफ्तार हो जाने के बाद सफा का ये प्लान धरा का धरा रह गया। इसके बाद सफा ने अपनी और बहन से चाकू से हमले की प्लानिंग की। 27 अप्रैल को होनेवाले हमले के लिए कोडवर्ड रखा गया इंग्लिश टी पार्टी और एलिश इन वंडरलैंड। लेकिन मॉल में चाकू खरीदने और एमआई6 ऑफिस के बाहर सेल्फी लेने के बाद पुलिस को उनतीनों पर शक हुआ। जिसके बाद पुलिस ने इनतीनों की जासूसी शुरू कर दी। अपनी तरफ से पुख्ता सबूत होने के बाद पुलिस ने इनतीनों मां-बेटी को गिरफ्तार किया।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :आईएसआईएसआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वपाकिस्तान अभी भी आतंकवादियों के लिए बना हुआ है 'सुरक्षित पनाहगाह', अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

विश्वPakistan: ईद की नमाज़ के बाद, अज्ञात बंदूकधारियों ने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर बिलाल आरिफ सलफ़ी को मारी गोली, VIDEO

क्राइम अलर्टISIS मॉड्यूल से जुड़ा BDS का छात्र! यूपी ATS ने 19 वर्षीय लड़के को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल