लाइव न्यूज़ :

नीदरलैंड में संक्रमण के मामले बढ़ने पर लॉकडाउन लागू, सैकड़ों लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

By भाषा | Updated: November 14, 2021 08:53 IST

Open in App

यूट्रेक्ट (नीदरलैंड),14 नवंबर (एपी) नीदरलैंड में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के बीच लागू किए गए लॉकडाउन के बाद उत्तरी शहर यूट्रेक्ट में बड़ी संख्या में विरोध प्रदर्शन हुए।

सरकारी प्रसारक ‘एनओएस’ ने बताया कि एम्सटर्डर्म से 140 किलोमीटर दूर ल्यूवॉर्डन में चौराहे पर सैकड़ों की संख्या में युवा इकट्ठा हुए और उन्होंने लॉकडाउन के विरोध में प्रदर्शन किया। एनओएस ने अपनी खबर में बताया कि बाद में दंगा पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया।

मीडिया में आई खबरों में कहा गया कि दक्षिणी शहर ब्रेडा में ‘बार’ तय समय से ज्यादा वक्त तक खुले रहे। यूट्रेक्ट में, छात्र सुजैन वान डे वेर्ड ने नए प्रतिबंधों पर अप्रसन्नता व्यक्त की।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे लिए लॉकडाउन को स्वीकार करना बहुत मुश्किल है। यह बहुत बुरा है और यह कुछ ऐसा है जो एक छात्र के तौर पर मेरे सामाजिक जीवन और मेरे आराम करने के तरीके को तबाह करता है।’’

देश की लगभग 85 प्रतिशत आबादी का पूर्ण टीकाकरण हो गया है लेकिन बृहस्पतिवार को देश के सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थान ने 24 घंटों में 16,364 नए मामले सामने आने की बात कही। देश में संक्रमण के ये अब तक के सर्वाधिक मामले हैं। संक्रमण से 18,600 से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं।

कार्यवाहक प्रधानमंत्री मार्क रूट ने शुक्रवार को आंशिक लॉकडाउन की घोषणा की और कहा कि यह कम से कम तीन सप्ताह तक लागू रहेगा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ‘‘ संक्रमण पर कठोर प्रहार करना चाहती है।’’

गौरतलब है कि महाद्वीप के कुछ हिस्सों में संक्रमण की नई लहर शुरू होने के बाद पश्चिमी यूरोप के किसी देश में लगा यह पहला लॉकडाउन है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल