लाइव न्यूज़ :

बड़ी खबर: लिज ट्रस ने प्रधानमंत्री पद से दिया इस्तीफा, सबसे कम समय के लिए रहीं ब्रिटेन की पीएम

By रुस्तम राणा | Updated: October 20, 2022 19:09 IST

अपने इस्तीफे के बाद लिज ट्रस ने ब्रिटेन की सबसे कम समय की प्रधानमंत्री बनने का खिताब हासिल कर लिया है। महज 45 दिन ही उनका कार्यकाल रहा। अपनी गलत आर्थिक नीतियों के चलते उन्हें यह कदम उठाना पड़ा है। 

Open in App
ठळक मुद्देमहज 45 दिन ही रहा लिज ट्रस का कार्यकालवे बॉरिस जॉनसन के बाद ब्रिटेन की प्रधानमंत्री बनी थींऋषि सनक को हराकर बनी थीं ब्रिटेन की प्रधानमंत्री

लंदन: ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रॉयटर की खबर के अनुसार, ट्रस ने गुरुवार को अपना इस्तीफा दिया है। इसी के साथ उन्होंने सबसे कम समय के लिए ब्रिटेन की प्रधानमंत्री बनने का खिताब भी हासिल कर लिया है। महज 45 दिन ही उनका कार्यकाल रहा। अपनी गलत आर्थिक नीतियों के चलते उन्हें यह कदम उठाना पड़ा है। वे बॉरिस जॉनसन के बाद ब्रिटेन की प्रधानमंत्री बनी थीं। ट्रस से पहले बुधवार को उनकी गृह मंत्री ंसुएला ब्रेवरमैन ने भी अपना इस्तीफा दे दिया था।

भारतीय मूल की ब्रिटिश गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने लंदन में मंत्रिस्तरीय संचार के लिए अपने निजी ई-मेल का इस्तेमाल करने की ‘‘गलती’’ के बाद बुधवार को पद से इस्तीफा दे दिया। ब्रेवरमैन (42) ने अपने ट्विटर हैंडल पर त्यागपत्र पोस्ट किया। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने गलती की। मैं इसकी जिम्मेदारी स्वीकार करती हूं।’’

आपको बता दें कि लिज ट्रस के प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद पिछले महीने सरकार ने एक आर्थिक योजना पेश की थी, जिसके असफल होने के कारण आर्थिक उथल-पुथल और राजनीतिक संकट पैदा हो गया है। इसके बाद ट्रस को वित्त मंत्री बदलने के अलावा अपनी कई नीतियों को भी उलटना पड़ा। साथ ही उनके कार्यकाल के दौरान सत्तारूढ़ कन्जरवेटिव पार्टी में अनुशासनहीनता भी देखने को मिली।

कन्जरवेटिव पार्टी के कई नेताओं का कहना था कि ट्रस को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। एक तरह से उन पर भारी दबाव था।

गौरतलब है कि पिछले शुक्रवार को क्रासिंस्की क्वार्टेंग को वित्त मंत्री पद से हटा दिया गया था और उनके उत्तराधिकारी, वित्त मंत्री जेरेमी हंट ने सोमवार को सरकार के मिनी-बजट में कटौती कर दी थी। इस कदम से ट्रस के नेतृत्व के लिए संकट और बढ़ने की आशंका पैदा हो गई।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

टॅग्स :लिज ट्रसब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!