लाइव न्यूज़ :

जो बाइडेन की लीक ऑडियो रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल

By भाषा | Updated: September 13, 2020 20:46 IST

यूक्रेन के तत्कालीन राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेंको के साथ बाइडेन के 2016 के कॉल की रिकार्डिंग यूक्रेन के सांसद एंद्रिल देरकाच ने मई में संवाददाता सम्मेलन के दौरान जारी की थी।

Open in App
ठळक मुद्देजो बाइडेन और यूक्रेन के तत्कालीन राष्ट्रपति के बीच 2016 में फोन पर हुई बातचीत का एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस ऑडियो रिकार्डिंग का खुलासा यूक्रेन के एक सांसद ने किया था।

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से इस पद के उम्मीदवार जो बाइडेन और यूक्रेन के तत्कालीन राष्ट्रपति के बीच 2016 में फोन पर हुई बातचीत का एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस ऑडियो रिकार्डिंग का खुलासा यूक्रेन के एक सांसद ने किया था।

उसे अमेरिकी अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को एक सक्रिय रूसी एजेंट बताया, जिसने बाइडेन के बारे में ऑनलाइन दुष्प्रचार फैलाने की कोशिश की है। वहीं, बाइडेन के चुनाव प्रचार अभियान ने इस कॉल रिकार्डिंग को अत्यधिक संपादित बताया है। इस रिकार्डिंग के बारे में सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो को लाखों लोगों ने देखा है।

वहीं, समाचार एजेंसी एपी के अपने विश्लेषण के मुताबिक कहा कि यहां तक कि मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने भी कहा है कि वे (चुनाव में) झूठे और बेबुनियाद विमर्श पर निर्भर हैं। इस ऑडियो के सोशल मीडिया पर फैलने से यह प्रदर्शित होता है कि किस तरह से विदेशी अभियान का लक्ष्य अमेरिकी नागरिकों तक पहुंच कर चुनाव में हस्तक्षेप करना है।

हालांकि, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर ने ऐसे हस्तक्षेप पर नकेल कसने की कोशिशें की हैं। हालांकि, इस बारे में संकेत नहीं हैं कि काफी संपादित की गई ये रिकार्डिंग चोरी की गई थी या पूरी तरह से फर्जी हैं।

यूक्रेन के तत्कालीन राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेंको के साथ बाइडेन के 2016 के कॉल की रिकार्डिंग यूक्रेन के सांसद एंद्रिल देरकाच ने मई में संवाददाता सम्मेलन के दौरान जारी की थी। नार्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी में व्याख्याता और ध्वनि विशेषज्ञ स्टीफन मूर ने इस रिकार्डिंग का गहराई से अवलोकन करने पर पाया कि इसमें छेड़छाड़ की गई है।

टॅग्स :अमेरिकाजो बाइडेन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा