लाइव न्यूज़ :

लता मंगेशकर के निधन पर पाक नेता ने कहा- आप हमारी आवाज थीं, पूरा पाकिस्तान आज शोक मना रहा है

By विनीत कुमार | Updated: February 6, 2022 15:41 IST

लता मंगेशकर के निधन पर पाकिस्तान से कई शोक संदेश आ रहे हैं। इमरान खान के मंत्री फवाद चौधरी सहित पाकिस्तान के कॉमी आवामी तहरीक (QAT) पार्टी के प्रेसिडेंट अयाज लतिफ ने भी दुख जताया है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के सूचना और प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने लता मंगेशकर के निधन पर जताया दुख।पाकिस्तान के कॉमी आवामी तहरीक (QAT) के प्रेसिडेंट अयाज लतिफ ने लिखा- पूरा पाकिस्तान शोक मना रहा है।

मुंबई: लता मंगेशकर के निधन की खबर आने के बाद देश सहित पूरी दुनिया से शोक संदेश आ रहे हैं। पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी लता मंगेशकर के निधन पर शोक प्रकट किया जा रहा है। हिंदी मराठी, तमिल, भोजपुरी समेत कई भाषाओं में 25 हजार से अधिक गाने गा चुकीं लता मंगेशकर का निधन रविवार सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ।

इमरान खान के मंत्री ने जताया दुख

लता मंगेशकर के निधन पर पाकिस्तान के सूचना और प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने कहा कि लता मंगेशकर ने संगीत की दुनिया पर दशकों तक राज किया। फवाद चौधरी ने लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देते हुए ट्विटर पर लिखा, 'एक दिग्गज अब नहीं रहा। लता मंगेशकर सुरों की मलिका थीं जिन्होंने म्यूजिक की दुनिया पर दशकों तक राज किया। उनकी आवाज आने वाले दिनों में भी लोगों के दिलों पर राज करती रहेगी।'

वहीं, पाकिस्तान के कॉमी आवामी तहरीक (QAT) के प्रेसिडेंट और लेखक अयाज लतिफ पालिजो ने लता मंगेशकर का एक गाना शेयर करते हुए लिखा, 'लता जी आप हमारी आवाज थीं। आप इस उपमहाद्वीप का हृदय थीं। पूरा पाकिस्तान आपने निधन पर शोक मना रहा है।'

लता मंगेशकर के निधन पर कई पाकिस्तानी आम यूजर्स ने भी सोशल मीडिया के जरिए दुख जताया। सैमा खातरी ना की यूजर ने लिखा, 'सच में लता जी के निधन के बारे में जानकर दुखी हूं।'

वहीं एक और यूजर ने लिखा, ऐसी आवाज जिसका कोई डुप्लीकेट नहीं हो सकता।

बता दें कि लता मंगेशकर कोविड संक्रमित होने के बाद पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थीं। वे अस्पताल में भर्ती थीं। बीच में उनकी तबीयत में सुधार की भी खबरें आई थीं। हालांकि स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद शनिवार को उन्हें दोबारा वेंटिलेटर पर रखा गया था और वह लगातार डॉक्टरों की निगरानी में थीं। लता मंगेशकर को आठ जनवरी को ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

टॅग्स :लता मंगेशकरपाकिस्तानFawad Chaudhry
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट