लाइव न्यूज़ :

नवाज शरीफ की पत्नी कुलसूम नवाज का लंदन में निधन, गले के कैंसर से थीं पीड़ित

By भारती द्विवेदी | Updated: September 11, 2018 18:29 IST

Kulsoom Nawaz passed away: जुलाई में कुलसूम नवाज को दिल का दौरा भी पड़ा था, जिसके बाद से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। 

Open in App

नई दिल्ली, 11 सितंबर:पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पत्नी कुलसूम नवाज की 68 साल की उम्र में निधन हो गया है। वो लंबे समय से बीमार थीं और लंदन हार्ले स्ट्रीट क्लिनिक में उनका इलाज चल रहा था। कुलसूम नवाज गले के कैंसर से पीड़ित थीं। जुलाई में उन्हें दिल का दौरा भी पड़ा था, जिसके बाद से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। कुलसूम और नवाज शरीफ के चार बच्चे हैं। उन चारों का नाम मरियम, हसन, हुसैन और असमां है। 

गौरतलब है कि जुलाई में जेल जाने से पहले मरियम नवाज ने एक ऑडियो के जरिए लोगों से अपनी मां की सेहत के लिए दुआ करने की अपील की थी। अपने ऑडियो में मरियम ने कहा था- 'आप सभी को मालूम है कि मैं अपनी मां को गंभीर स्थिति में छोड़कर आई हूं। मैं अपने पिता नवाज शरीफ के साथ उनसे मिलने गयी थी। हम बेहोशी की हालत में उनसे मिले और जब हम वापस घर लौट रहे थे तो उन्होंने अपनी आंख खोली और हमारी तरफ देखा लेकिन बात नहीं कर सकीं। मैं चाहती हूं कि वह ठीक हो जाएं और मैं उन्हें गले लगा सकूं।'

आपको बता दें, लंदन में चार लग्जरी फ्लैट के मालिकाना हक को लेकर छह जुलाई को जवाबदेही अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद शरीफ (68), उनकी बेटी मरियम (44) और दामाद कैप्टन (सेवानिवृत्त) मुहम्मद सफदर रावलपिंडी के आदियाला जेल में क्रमश: दस वर्ष, सात वर्ष और एक वर्ष कैद की सजा भुगत रहे हैं।

टॅग्स :नवाज शरीफपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?