लाइव न्यूज़ :

कुलभूषण जाधव मामले में भारत को मिली बड़ी कामयाबी, जानिए कब क्या-क्या हुआ?

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 17, 2019 19:04 IST

कुलभूषण जाधव मामले में आईसीजे ने पाकिस्तान द्वारा दी गई फांसी की सजा पर रोक लगा दी है। 16 जजों में से 15 जजों ने भारत के पक्ष में फैसला सुनाया।

Open in App

अंतरराष्ट्रीय न्याय अदालत (आईसीजे) भारतीय नौसेना के अधिकारी कुलभूषण जाधव के मामले में बुधवार (17 जुलाई) को इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ़ जस्टिस ने अपना फैसला सुनाया। बीते 3 वर्षों से यह मामला भारत और पाकिस्तान के बीच कूटनीतिक लड़ाई की सबसे बड़ी वजह बन गया था, जिसमें भारत ने बड़ी जीत हासिल की है। कुलभूषण जाधव एक भारतीय जासूस हैं और उनकी गिरफ्तारी बलूचिस्तान से की गई थी, लेकिन भारत ने पाकिस्तान के इस दावे को हमेशा खारिज किया, पाकिस्तान पर विएना कन्वेंशन के उल्लंघन का आरोप भी है।

कुलभूषण जाधव मामले में आईसीजे ने पाकिस्तान द्वारा दी गई फांसी की सजा पर रोक लगा दी है। 16 जजों में से 15 जजों ने भारत के पक्ष में फैसला सुनाया। आईसीजे की कानूनी सलाहकार रीमा ओमेर ने ट्वीट किया है कि जाधव को काउंसलर एक्सेस मिलेगा। कोर्ट ने फैसले पर पुनर्विचार के लिए कहा है।

कुलभूषण जाधव मामला: जानिए कब-क्या हुआ?

3 मार्च 2016: कुलभूषण जाधव को गिरफ्तार किया गया।

24 मार्च 2016: पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों ने यह दावा किया कि कुलभूषण भारतीय जासूस है और उन्हें दक्षिणी बलूचिस्तान से गिरफ्तार किया गया है।

25 मार्च 2016: जाधव के गिरफ्तारी की पहली रिपोर्ट सामने आई। पाकिस्तान ने कथित जासूस की गिरफ्तारी के मामले में भारतीय राजदूत को तलब किया। भारत ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।

26 मार्च 2016:  भारत ने पाकिस्तान के दावों को खारिज करते हुए कहा कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि ईरान में कार्गो कारोबार का मालिकाना हक रखने वाले भारतीय नौसेना के सेवानिवृत अधिकारी जाधव को बलूचिस्तान में गिरफ्तार किया गया था।

29 मार्च 2017:  भारत ने जाधव से मुलाकात के लिए पहला काउंसल एक्सेस की मांग की। अगले एक साल में भारत ने 16 ऐसे अनुरोध किए, जिन्हें पाकिस्तान ने अस्वीकार कर दिया।

15 अप्रैल 2017:  पाकिस्तान ने भारत और पाकिस्तान के संबंधों पर अरब और आसियान देशों के राजदूतों को कथित भारतीय जासूस के गिरफ्तारी की जानकारी दी गई। इसने पहले पाक ने पी 5 (यूएस, यूके, रूस, चीन और फ्रांस) के राजदूतों को इस मामले की जानकारी दी थी।

8 मई 2017: भारत ने पाकिस्तान द्वारा काउंसलर एक्सेस नहीं देने पर इस मामले को इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ़ जस्टिस में उठाया। भारत ने विएना कन्वेंशन के उल्लंघन का आरोप पाकिस्तान पर लगाया। 

9 मई 2017: इंटरनेशनल कोर्ट ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को यथाशीघ्र इस मामले में कम्यूनिकेट करने का आदेश दिया।

15 मई 2017: इंटरनेशनल कोर्ट ने भारत की याचिका पर सुनवाई की जिसमें काउंसलर एक्सेस की बात कही गई। 

13 सितम्बर 2017: भारत ने अपनी पहली लिखित याचिका दायर की। 

13 दिसंबर 2017: पाकिस्तान ने अपनी पहली लिखित याचिका दायर की।

17 जनवरी 2018: कोर्ट ने भारत की उस याचिका को स्वीकार किया जिसमें दूसरा जवाब दायर करने के लिए तीन माह का समय मांगा था। 

17 अप्रैल 2018: भारत ने दूसरा जवाब दाखिल किया।

17 जुलाई 2018: पाकिस्तान ने भी दूसरा जवाब दायर किया। 

18-21 फरवरी 2019: मामले की सुनवाई हुई। 

17 जुलाई 2019: फैसले की तारीख। 

टॅग्स :कुलभूषण जाधवपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल