लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: ट्रंप ने देशव्यापी लॉकडाउन लगाने से इनकार किया

By भाषा | Updated: November 14, 2020 12:41 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 14 नवंबर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन लगाने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कदम से लोगों का जीवन प्रभावित होता है और साथ ही अर्थव्यवस्था भी प्रभावित होती है।

ट्रंप ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, ‘‘अमेरिका पर इसका सबसे कम आर्थिक दबाव पड़ा है और किसी भी प्रमुख पश्चिमी राष्ट्र की तुलना में अधिक तेजी से आर्थिक सुधार किये है।’’

अमेरिका में अब तक कोरोना वायरस के एक करोड़ से अधिक मामले सामने आ चुके हैं और 2,44,302 लोगों की मौत हो चुकी है।

उन्होंने कहा, ‘‘स्वस्थ अमेरिकी अपने काम पर जाने लगे हैं और बच्चे स्कूल जाने लगे हैं। हम बुजुर्गों और कमजोर लोगों की सुरक्षा के लिए कोई कमी नहीं छोड़ते हैं। कुछ अनुमानों के अनुसार, राष्ट्रीय लॉकडाउन लगाने से एक दिन में 50 अरब डॉलर का नुकसान होगा और हजारों रोजगार खत्म होंगे।’’

ट्रंप ने कहा, ‘‘इसलिए हम लॉकडाउन में नहीं जाएंगे। यह प्रशासन लॉकडाउन में नहीं जाएगा। उम्मीद है... भविष्य में जो भी होगा, अच्छा होगा। कौन जानता है कि ऐसा किस प्रशासन में होगा। मुझे लगता है यह समय ही बताएगा। लेकिन मैं आपको बता सकता हूं कि यह प्रशासन लॉकडाउन नहीं लगाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा