लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: दक्षिण अफ्रीका ने कड़े किए प्रतिबंध

By भाषा | Updated: December 29, 2020 09:56 IST

Open in App

जोहानिसबर्ग, 29 दिसंबर दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने पिछले एक सप्ताह में देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी आने के मद्देनजर प्रतिबंध और कड़े कर दिए हैं तथा शराब की बिक्री फिर से प्रतिबंधित कर दी है।

देश में मास्क नहीं पहनना अब अपराध होगा। मास्क नहीं पहनने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया जा सकता है और उसे छह महीने तक की सजा हो सकती है।

रामाफोसा ने कहा, ‘‘हमने आज आधी रात से पहले चरण के प्रतिबंधों को तत्काल प्रभाव से तीसरे चरण में बदलने का फैसला किया है।’’

उन्होंने कहा कि तीसरे चरण के कुछ प्रतिबंधों को और भी कड़ा किया जाएगा, ताकि संक्रमण को और फैलने से रोका जा सके।

रामाफोसा ने सोमवार को कहा कि अर्थव्यवस्था को खुला रखने और कोरोना वायरस के नए स्वरूप (स्ट्रेन) से लोगों का जीवन बचाने की आवश्यकता के बीच संतुलन होना चाहिए। वायरस का नया स्वरूप, पुराने स्वरूप से भी अधिक तेजी से फैलता है और युवाओं को भी प्रभावित कर रहा है।

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘हम वैश्विक महामारी के खिलाफ लड़ाई के अत्यंत खतरनाक मोड़ पर हैं। कल (रविवार को) हमारे देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 10 लाख से अधिक हो गए।’’

दक्षिण अफ्रीका में संक्रमण के कारण करीब 27,000 लोगों की मौत हो चुकी है।

रामाफोसा ने कहा, ‘‘क्रिसमस की पूर्व संध्या के बाद से 50,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं।’’

उन्होंने कहा कि शराब की बिक्री पर पहले लगाई गई रोक में ढील दिए जाने के बाद से संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं।

तीसरे चरण के प्रतिबंधों के तहत केवल अंतिम संस्कार को छोड़कर 15 जनवरी तक सभी प्रकार की सभाओं पर रोक होगी। अंतिम संस्कार में भी अधिकतम 50 लोग ही भाग ले सकेंगे और इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

राष्ट्रपति ने कहा कि देश के 26 बड़े शहरों को संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र (हॉटस्पॉट) घोषित किया गया है तथा वहां और कड़े प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना