लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: चीन में प्रांतीय सरकारों ने स्वदेशी टीके के ‘ऑर्डर’ देने किए शुरू

By भाषा | Updated: December 7, 2020 11:17 IST

Open in App

ताइपे, सात दिसम्बर (एपी) चीन में प्रांतीय सरकारों ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए प्रायोगिक एवं स्वदेशी टीकों के ‘ऑर्डर’ देने शुरू कर दिए हैं, लेकिन स्वास्थ्य अधिकारियों ने अभी तक यह नहीं बताया है कि ये टीके कितने कारगर हैं या इन्हें देश के 14 अरब लोगों तक कैसे पहुंचाया जाएगा।

चीन के विदेश मंत्री ने पिछले सप्ताह संयुक्त राष्ट्र की एक बैठक में कहा था कि टीका बनाने वाले उनके अंतिम परीक्षण को पूरा करने का काम तेजी से कर रहे हैं।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के अनुसार उप-प्रधानमंत्री सुन चुनलान ने कहा, ‘‘हमें बड़े स्तर पर उत्पादन के लिए तैयार रहना चाहिए।’’

स्वास्थ्य अधिकारियों ने पहले कहा था कि चीन इस साल के अंत तक 61 करोड़ खुराकों का निर्माण कर लेगा और इसे अगले साल तक बढ़ाकर एक अरब किया जा सकता है।

अभी अंतिम मंजूरी ना मिलने के बावजूद चीन में करीब 10 लाख स्वास्थ्य कर्मियों और अन्य लोगों को आपात स्थिति में इस्तेमाल के प्रावधान के तहत टीका लगाया जा चुका है।

जिआंगसू प्रांत की सरकार ने आपातकालीन उपयोग के लिए बुधवार को ‘सिनोवैक’ और ‘सिनाफार्मा’ से टीके की खरीद के लिए एक नोटिस जारी किया।

पश्चिम में सिचुआन प्रांत के अधिकारियों ने भी सोमवार को घोषणा की थी कि वह टीके खरीद रही है।

हालांकि टीका बनाने वाली कंपनियों ने अभी तक यह नहीं बताया है कि ये टीके कितने असरदार होंगे या इनके संभावित दुष्प्रभाव क्या होंगे।

इस बीच, चीनी कम्पनी ‘सिनोवैक’ के कोविड-19 के टीके की 12 लाख खुराक रविवार को इंडोनेशिया पहुंची।

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने कहा, ‘‘ हम बहुत आभारी हैं। शुक्र है कि टीका अब मौजूद है, हम अब तुरंत कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोक सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें