लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : श्रीलंका में 13 सितंबर तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

By भाषा | Updated: September 3, 2021 15:53 IST

Open in App

श्रीलंका में कोविड-19 से मौत के बढ़ते मामलों और कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों पर बढ़ते दबाव के बीच देशव्यापी लॉकडाउन 13 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने 20 अगस्त को 10 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की थी। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को राष्ट्रपति गोटबाया के साथ कोविड कार्यबल की बैठक के बाद लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया गया। स्वास्थ्य मंत्री केहेलिया रामबुकवेला ने कहा कि लॉकडाउन अगले सात दिन यानी 13 सितंबर तक जारी रहेगा। 30 अगस्त से बढ़ी हुई लॉकडाउन की अवधि छह सितंबर को खत्म होने वाली थी। देशव्यापी लॉकडाउन का आदेश देने के लिए चिकित्सा बिरादरी के आह्वान के बाद, सरकार ने आखिरकार 20 अगस्त को लॉकडाउन की घोषणा की थी। वर्तमान तीसरी लहर के दौरान संक्रमण के मामले बढ़ने से स्वास्थ्य सेवा प्रणाली पर अत्यधिक दबाव आने के साथ ही लॉकडाउन लगाने की मांग और मजबूत हो गई। साल 2020 में महामारी की शुरुआत के बाद से देश में संक्रमण के 447,000 से अधिक मामले आए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के स्थानीय विशेषज्ञों के स्वतंत्र समूह ने पिछले सप्ताह कहा था कि लगभग 90 प्रतिशत नमूनों में घातक डेल्टा स्वरूप की पुष्टि हुई है। समूह ने बताया कि लॉकडाउन का विस्तार करने से उनके अनुमान से 7,500 से 10,000 लोगों की जान बचाने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यइस सूची में भारत का नाम गंभीर चिंता का विषय

स्वास्थ्यसामूहिक प्रयासों से ही हारेगा क्षय रोग

विश्वमार्क्सवादी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके बने श्रीलंका के नए राष्ट्रपति, अभिजात वर्ग से श्रमिक वर्ग की ओर हुआ सत्ता का स्थानांतरण

स्वास्थ्यMpox : नया वायरस, नई चिंताएं

भारतMpox Outbreak: केंद्र ने हवाईअड्डों को सतर्क रहने को कहा, 3 अस्पतालों को नोडल केंद्र के रूप में किया चिह्नित

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!