लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : भारत ने श्रीलंका को 150 टन ऑक्सीजन भेजी

By भाषा | Updated: September 4, 2021 14:06 IST

Open in App

भारत ने कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर से निपटने में श्रीलंका की मदद के लिए करीब 150 टन और ऑक्सीजन भेजी है।श्रीलंका ने कोविड-19 से होने वाली मौतों में वृद्धि और स्वास्थ्य देखभाल व्यवस्था पर बढ़ते दबाव के बीच शुक्रवार को अपना राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन 13 सितंबर तक बढ़ा दिया।कोलंबो में भारतीय उच्चायोग ने शनिवार को ट्वीट किया, ‘‘विशाखापत्तनम तथा चेन्नई से करीब 150 टन ऑक्सीजन लेकर आ रहा जहाज कोलंबो तट पर पहुंचा।’’उसने कहा कि श्रीलंकाई राष्ट्रपति राजपक्षे से मदद के निजी अनुरोध के बाद भारत पिछले महीने के मध्य से श्रीलंका को ऑक्सीजन की तत्काल आपूर्ति कर रहा है। भारतीय नौसेना के जहाज शक्ति ने श्रीलंका की मदद के लिए उसे अगस्त में 100 टन तरलीकृत मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति की थी। अप्रैल-मई 2020 में करीब 26 टन आवश्यक चिकित्सा आपूर्ति भेंट स्वरूप दी गयी। भारतीय उच्चायोग ने बताया कि भारत द्वारा जनवरी 2021 में दान दिए गए टीकों की पहली खेप के कारण श्रीलंका अपना टीकाकरण अभियान शुरू कर पाया। श्रीलंका में अभी संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। बृहस्पतिवार तक कोरोना वायरस के कारण 9,600 से अधिक लोगों की मौत हो गयी और संक्रमण के मामले बढ़कर 4,47,757 हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसुपर-8 से पहले श्रीलंका को झटका, वानिंदु हसरंगा के बाद टी20 वर्ल्ड कप से बाहर पथिराना, इस खिलाड़ी को मौका

क्रिकेटICC Super 8, T20 World Cup 2026: ग्रुप-ए से भारत-पाकिस्तान, ग्रुप-बी से श्रीलंका-जिम्बाब्वे, ग्रुप-सी से वेस्टइंडीज-इंग्लैंड और ग्रुप-डी से दक्षिण अफ्रीका-न्यूजीलैंड, देखिए शेयडूल

क्रिकेटपाकिस्तान टीम की हार देख बीच मैच में मैदान छोड़ भागे पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी?, वीडियो

क्रिकेटहार्दिक की गेंद और 0 रन पर पवेलियन लौटे फरहान?, पांड्या खड़े रहे और साहिबजादा को घूरते रहे?, वीडियो वायरल

क्रिकेटहार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को वैलेंटाइन पर दिया खास तोहफा?, तस्वीरें वायरल, वीडियो 

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा