लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: जर्मनी ने प्रतिबंधों में और ढील दी, मर्केल ने सावधानी बरतने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: May 22, 2021 11:06 IST

Open in App

बर्लिन, 22 मई (एपी) कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर पेंटेकोस्ट सप्ताहांत की शुरुआत में शुक्रवार को जर्मनी के अधिकांश हिस्सों में प्रतिबंधों में अधिक ढील दिए जाने के बीच चांसलर एंजेला मर्केल ने देशवासियों से जिम्मेदाराना व्यवहार करने का आग्रह किया और कहा कि आगे की बंदी से बचने के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है।

कोरोना वायरस के नए मामलों में तेजी से गिरावट होने और टीकाकरण अभियान में तेजी आने के कारण जर्मनी के क्षेत्रों में प्रशासन ने धीरे-धीरे प्रतिबंधों में ढील देना शुरू कर दिया है।

बर्लिन और अन्य स्थानों पर बीयर गार्डन, कैफे और रेस्तरां ने कई महीनों में पहली बार शुक्रवार को ग्राहकों को बाहर सेवा देना शुरू किया, बशर्ते उन्हें कोविड-19 जांच की नेगेटिव रिपोर्ट या टीकाकरण प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा।

शुक्रवार तक, जर्मनी के 400 शहरों और काउंटियों में से अधिकांश में प्रति 1,00,000 निवासियों पर साप्ताहिक मामलों की संख्या 100 से नीचे थी, जहां सख्त लॉकडाउन उपायों में कुछ ढील दी गई, लेकिन शीर्ष अधिकारियों ने सतर्क रहने की जरूरत पर बल दिया।

मर्केल ने बर्लिन में संवाददाताओं से कहा, "हम खुश हो सकते हैं कि संक्रमण दर हाल के दिनों में और पिछले दो हफ्तों में कम हुआ है जिससे हम लॉकडाउन खोलने के कदमों के बारे में सोच सकते हैं।"

उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि लंबे समय तक बंद रहने के बाद लोग इन अवसरों पर बहुत जिम्मेदारी से व्यवहार करेंगे।"

उन्होंने कहा, "वायरस अभी खत्म नहीं हुआ है।"

देश की रोग नियंत्रण एजेंसी ने बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 8,769 नए मामलों और 226 मौत की सूचना दी। महामारी की शुरुआत के बाद से देश में अब तक कोरोना वायरस से 87,128 मौतें हुई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

क्रिकेटKKR के लिए एक बड़ी राहत! NOC मिलने के बाद पथिराना टीम में शामिल होने के लिए तैयार

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'