लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: पाकिस्तान में B.1.617 स्वरूप का पहला मामला आया सामने

By भाषा | Updated: May 29, 2021 17:36 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 29 मई पाकिस्तान में कोरोना वायरस का बेहद संक्रामक स्वरूप बी.1.617 का पहला मामला सामने आया है। वायरस के इस बेहद संक्रामक स्वरूप की पहचान सबसे पहले भारत में हुई थी और पड़ोसी देश से आने वाले यात्रियों पर अप्रैल से जारी प्रतिबंध के बावजूद यह मामला सामने आया है। पाकिस्तान के एक शीर्ष स्वास्थ्य संस्थान ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान (एनआईएच) ने शुक्रवार को मई,2021 के पहले तीन सप्ताह में जमा किए गए कोविड-19 नमूनों के जीनोम का अनुक्रमण करने के बाद यह जानकारी साझा की है।

एनआईएच के एक बयान के अनुसार इस अनुक्रमण परिणाम में कोरोना वायरस के बी.1.351 (दक्षिण अफ्रीकी स्वरूप) के सात मामलों की पुष्टि हुई है। वहीं एक मामला बी.1.617.2 का भी सामने आया है। रिपोर्ट में बताया गया कि नियमों के अनुसार क्षेत्र महामारी विज्ञान एवं रोग निगरानी प्रभाग और जिला स्वास्थ्य कार्यालय (डीएचओ), इस्लामाबाद संपर्क में आए लोगों की तलाश कर रहा है।

खबर में बताया गया कि इस साल की शुरुआत में भारत में संक्रमण के मामलों में तेजी से वृद्धि के बीच पाकिस्तान ने अप्रैल में पड़ोसी देश से आने वाले यात्रियों पर पाबंदी लगा दी थी। हालांकि मई में थाईलैंड के यात्रियों में वायरस के इस स्वरूप की पहचान हुई थी और इन लोगों ने पाकिस्तान की यात्रा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल