लाइव न्यूज़ :

कोविड-19ः भारतीयों को यूएई के जरिये सऊदी अरब और कुवैत नहीं जाने की सलाह

By भाषा | Updated: February 9, 2021 20:11 IST

Open in App

दुबई, नौ फरवरी भारत ने अपने नागरिकों को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के रास्ते सऊदी अरब और कुवैत की यात्रा नहीं करने की सलाह दी है। इस क्षेत्र में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर कई लोगों के फंस जाने के कारण यह परामर्श जारी किया गया है।

अबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास ने ट्विटर पर अपने बयान में कहा, ‘‘ अबू धाबी और दुबई में भारतीय महावाणिज्य दूत के संज्ञान में यह बात आई है कि सऊदी अरब और कुवैत की यात्रा करने के इच्छुक कई भारतीय नागरिक यूएई में फंस गये हैं।’’

बयान में कहा गया है, ‘‘ आने वाले यात्रियों पर कोविड-19 संबंधी पाबंदियों के चलते फिलहाल भारतीय नागरिकों के लिए दुबई और अबू धाबी के रास्ते सऊदी अरब और कुवैत की यात्रा करना संभव नहीं है। ’’

संयुक्त अरब अमीरात में अर्थव्यवस्था खुलने के बाद पिछले एक महीने में कोविड-19 के रोजाना के मामलों में थोड़ी वृद्धि हुई है।

जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय के अनुसार संयुक्त अरब अमीरात में कोरोना वायरस के चलते 947 की मौत हुई है और संक्रमितों की संख्या 332,603 हो गयी है।

भारत से हवाई मार्ग से खाड़ी के अन्य देशों और यहां तक उत्तरी अफ्रीका और यूरोप जाने वालों के लिए अबू धाबी और दुबई अहम पारगमन केंद्र हैं।

भारतीय दूतावास ने कहा, ‘‘इसलिए सभी भारतीयों को भारत से यात्रा शुरू करने से पहले अपने अंतिम गंतव्य देश के नवीनतम कोविड-संबंधी यात्रा दिशानिर्देशों के बारे में सुनिश्चित कर लेने की सलाह दी जाती है। उन्हें किसी भी आपात जरूरत के हिसाब से निजी इंतजाम एवं धन प्रबंध करके चलने की भी सलाह है।’’

सरकारी सऊदी प्रेस एजेंसी ने पिछले मंगलवार को गृहमंत्रालय के सूत्रों के हवाले से खबर दी थी कि सऊदी अरब ने भारत और पाकिस्तान समेत 20 खास देशों से गैर नागरिकों के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगा दी है। बताया गया है कि कोरोना वायरस महामारी से निपटने के प्रयासों को तेज किए जाने को लेकर यह कदम उठाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला