लाइव न्यूज़ :

जर्मनी में ट्रेन में चाकू से हमला, कई लोग घायल

By भाषा | Updated: November 6, 2021 18:46 IST

Open in App

बर्लिन, छह नवंबर (एपी) जर्मनी में एक हाई स्पीड ट्रेन में चाकू से किए गए हमले में कई लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है।

स्थानीय पुलिस ने एपी को बताया कि उन्हें शनिवार को स्थानीय समयानुसार सुबह करीब नौ बजे हमले के बारे में फोन पर जानकारी मिली।

अधिकारियों के अनुसार हाईस्पीड ट्रेन में जब हमला हुआ, उस वक्त वह रेगेन्सबर्ग और न्यूरेमबर्ग शहर के बीच थी। पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और हमले में कई लोग घायल हुए हैं।

पुलिस ने कहा कि कई लोग घायल हुए हैं। लेकिन उसने घायलों की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। अभी तक, हमलावर या उसके मकसद के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

जर्मन रेलवे नेटवर्क के एक प्रवक्ता ने बताया कि वह ट्रेन अभी सेबर्सडॉर्फ स्टेशन पर खड़ी है और उस स्टेशन को करीब नौ बजे से ही बंद कर दिया गया है।

पुलिस के अधिकारी सेबर्सडॉर्फ स्टेशन पर मौजूद हैं और मामले में आगे जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला