लाइव न्यूज़ :

किम की बहन ने अमेरिका की आलोचना की, बातचीत पुन: शुरू होने की संभावना खारिज की

By भाषा | Updated: June 22, 2021 10:31 IST

Open in App

सियोल, 22 जून (एपी) उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की शक्तिशाली बहन किम यो जोंग ने अमेरिका के साथ कूटनीति जल्द बहाल होने की संभावनाओं को खारिज करते हुए कहा है कि वार्ता को लेकर अमेरिका की उम्मीदें ‘‘उसे और अधिक निराश करेंगी’’।

किम जोंग उन ने हाल में अपने अधिकारियों से कहा था कि वे वार्ता और टकराव दोनों के लिए तैयार रहें। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने किम जोंग उन के इस बयान को ‘‘दिलचस्प संकेत’’ बताया था। सुलिवन की टिप्पणी के बाद किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने मंगलवार को यह बयान दिया।

सरकारी मीडिया के अनुसार, किम यो जोंग ने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि अमेरिका हालात की व्याख्या स्वयं को दिलासा देने के लिए कर रहा है।’’ उन्होंने कहा कि अमेरिका की यह उम्मीद उसे और निराश कर देगी।

उनका यह बयान तब आया, जब उत्तर कोरिया मामलों के शीर्ष अमेरिकी दूत सुंग किम दक्षिण कोरिया के दौरे पर हैं। सुंग किम ने सोमवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उत्तर कोरिया वार्ता के अमेरिकी प्रस्तावों पर जल्द ही सकारात्मक प्रतिक्रिया देगा। दूसरी ओर, किम ने अपनी परमाणु क्षमता बढ़ाने की धमकी दी है और कहा है कि कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों का भविष्य इस बात पर निर्भर करता है कि वाशिंगटन उन नीतियों को छोड़ता है या नहीं, जिन्हें वह शत्रुतापूर्ण समझते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब