लाइव न्यूज़ :

किम जोंग उन का डोनाल्ड ट्रंप को आमंत्रण, मई में होगी मुलाकात

By आदित्य द्विवेदी | Updated: March 9, 2018 08:16 IST

उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच तनातनी खत्म होने के संकेत। मई में मिलेंगे दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्ष।

Open in App

उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन ने अमेरिका से रार कम करने की पहल की है। अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि किम जोंग ने अप्रत्याशित रूप से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मुलाकात का आमंत्रण दिया है। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार चुंग ईयू-योंग ने व्हाइट हाउस के बाहर पत्रकारों को बताया कि मई में ट्रंप और किम जोंग उन की मुलाकात होगी।

चुंग ने कहा कि किम जोंग ने सकारात्मक पहल दिखाते हुए भविष्य में परमाणु बम और मिसाइल टेस्ट ना करने का आश्वासन दिया है। बता दें कि इस हफ्ते दक्षिण कोरिया का एक प्रतिनिधमंडल ने उत्तर कोरियाई नेताओं के साथ वार्ता की थी। ट्रंप से मुलाकात की घोषणा इसी वार्ता के फलस्वरूप हुई है।

दक्षिण कोरिया के प्रतिनिधिमंडल ने व्हाइट जाकर उत्तर कोरिया से हालिया मुलाकात का अपडेट दिया। साथ ही किम जोंग का वो पत्र भी दिया जिसमें ट्रंप को मुलाकात के लिए आमंत्रित किया गया है। वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि उत्तर कोरिया ने अपने परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम खत्म करने का फैसला किया है। इसीलिए राष्ट्रपति ट्रंप ने मई में मुलाकात की हामी भर दी है।

अमेरिकी अधिकारी का कहना है कि सभी रास्ते खुले हुए हैं। लेकिन किम जोंग के तानाशाह शासन के प्रति हमारा भरोसा तब तक नहीं बनेगा जबतक वो परमाणु निरस्त्रीकरण की तरफ कदम नहीं बढ़ाता। गौरतलब है कि उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच विंटर ओलंपिक के बाद से संबंधों में सुधार आता दिख रहा है।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपकिम जोंग उनउत्तर कोरियाअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट