लाइव न्यूज़ :

Khyber Pakhtunkhwa: मुठभेड़ में 9 आतंकवादियों और 8 सुरक्षाकर्मियों की मौत, आतंकवाद-रोधी अभियान में 13 घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 19, 2024 10:27 IST

Khyber Pakhtunkhwa: सूत्रों ने बताया कि खैबर जिले के तिराह मैदान घाटी में चलाए गए अभियान के दौरान आतंकवादी संगठन ‘लश्कर-ए-इस्लाम’ के दो ‘‘महत्वपूर्ण’’ कमांडर भी मारे गए।

Open in App
ठळक मुद्देअभियान में आसपास के क्षेत्रों के कुछ निवासी भी घायल हुए हैं।अभियान में सात सुरक्षाकर्मी और छह आतंकवादी घायल हुए हैं।तीन अलग-अलग बिंदुओं पर सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था।

Khyber Pakhtunkhwa:पाकिस्तान के अशांत उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षाबलों के आतंकवाद-रोधी अभियान के दौरान हुई मुठभेड़ में सोमवार देर रात कम से कम नौ आतंकवादियों और आठ सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि खैबर जिले के तिराह मैदान घाटी में चलाए गए अभियान के दौरान आतंकवादी संगठन ‘लश्कर-ए-इस्लाम’ के दो ‘‘महत्वपूर्ण’’ कमांडर भी मारे गए। इस अभियान में सात सुरक्षाकर्मी और छह आतंकवादी घायल हुए हैं। सुरक्षाबलों ने कई घंटे तक यहां अभियान चलाया और तीन अलग-अलग बिंदुओं पर सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि इस अभियान में आसपास के क्षेत्रों के कुछ निवासी भी घायल हुए हैं।

मध्य चीन में एक स्कूल के गेट पर वाहन की चपेट में आने से कई बच्चे घायल

चीन के मध्य क्षेत्र स्थित हुनान प्रांत के एक प्राथमिक विद्यालय के गेट पर मंगलवार सुबह वाहन की चपेट में आ जाने से कई बच्चे घायल हो गए। मीडिया में इस बारे में खबरें प्रसारित हुईं। खबरों के मुताबिक, हुनान के चांगडे स्थित योंगान प्राथमिक विद्यालय में सुबह आठ बजे कक्षा के लिए जब बच्चे आ रहे थे तभी यह घटना हुई। इस बारे में तत्काल कोई विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है।

यह भी साफ नहीं है कि क्या वाहन के नियंत्रण खो देने से यह हादसा हुआ या यह जानबूझकर किया गया एक हमला था। यह घटना ऐसे वक्त हुई है जब कुछ दिन पहले चीन के झुहाई क्षेत्र स्थित ‘स्पोर्ट्स फैसिलिटी’ में एक व्यक्ति ने अपनी कार से वहां मौजूद लोगों को रौंद डाला था। इस घटना में 35 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 43 व्यक्ति घायल हो गए थे।

टॅग्स :Pakistan ArmyPakistan
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा