लाइव न्यूज़ :

खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा में गोली मार कर हत्या, भारत में टॉप वांटेड की लिस्ट में था शामिल

By अंजली चौहान | Updated: June 19, 2023 11:27 IST

खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की गोली मार कर हत्या कर दी थी वह कनाडा में कई सालों से रह रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देखालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा में मौत हो गई सरेआम गोलीमार निज्जर की हत्या इंडिया में वांटेड की लिस्ट में शामिल था

ओटावा: कुख्यात खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर कनाडा में ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरेआम गोली मार कर हत्या कर दी गई। भारत सरकार की ओर से उसे डेजिग्नेटेड आतंकी घोषित किया गया था। हाल ही में जब भारतीय सरकार की ओर से 41 आतंकियों की सूची जारी की गई थी तब उसमें हरदीप निज्जर का नाम भी शामिल था। 

निज्जर भारत में हिंसा और विध्वंसक गतिविधियों के विभिन्न कृत्यों में शामिल रह चुका है। जानकारी के अनुसार, खालिस्तानी आतंकी निज्जर कनाडा में सिख संगठन सिख फॉर जस्टिस से जुड़ा हुआ था। वह पंजाब के जलांधर का रहने वाला था। भारतीय जांच एजेंसियां इस घटना की पुष्टि के लिए अहम जानकारी जुटा रही है।

निज्जर इंडिया की केंद्रीय जांच एजेंसियों के निशाने पर था क्योंकि कई सालों से कनाडा में रहते हुए वह भारत के खिलाफ खालिस्तानी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा था। वह खालिस्तानियों की भारत विरोधी गतिविधियों के लिए रकम भी मुहैया कराता था। 

पुजारी की हत्या का है आरोपी 

गौरतलब है कि साल 2022 में पंजाब के जालंधर में एक हिंदू पुजारी की हत्या की साजिश रचने का आरोप में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पुजारी की हत्या की साजिश खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) ने रची थी। कनाडा में रहने वाला हरदीप निज्जर केटीएफ का प्रमुख था।

बता दें कि इससे पहले एनआईए ने निज्जर के खिलाफ भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रचने के मामले में चार्जशीट भी दाखिल की थी।

बताते चले की भारत में जब कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन चल रहा था, उसी दौरान विदेशों में भारतीय दूतावासों के बाहर खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस के आतंकियों ने प्रदर्शन किया था। इस मामले में एनआईए ने भारत सरकार के खिलाफ भावनाओं को भड़काने के आरोप में संगठन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। 

इस एफआईआर के अनुसार, भारत सरकार के खिलाफ जमीनी अभियानों और दुष्प्रचार के लिए भारी मात्रा में धन इकट्ठा किया गया जिसका मकसद लोगों को विदेश में भारतीय दूतावासों के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए उकसाना था। इस कृत्य में तीन आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नून, हरदीप सिंह निज्जर, परमजीत सिंह पम्मा का नाम शामिल था।

टॅग्स :कनाडाभारतहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल