लाइव न्यूज़ :

सैन फ्रांसिस्को: भारतीय दूतावास पर हमला कर खालिस्तानी प्रदर्शनकारियों ने की जमकर तोड़फोड़, भारत ने अमेरिका के समक्ष जताया कड़ा विरोध

By भाषा | Updated: March 21, 2023 07:48 IST

मामले में बोलते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा है कि ‘‘अमेरिकी सरकार को राजनयिकों की रक्षा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उसके दायित्व की याद दिलाई गई। इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए उचित उपाय करने को कहा गया।’’ मंत्रालय ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि ‘‘वाशिंगटन में हमारे दूतावास ने भी अमेरिकी विदेश विभाग को इसी तरह की चिंताओं से अवगत कराया।’’

Open in App
ठळक मुद्देसैन फ्रांसिस्को के भारतीय दूतावास पर खालिस्तानी प्रदर्शनकारियों द्वारा हमला कर तोड़फोड़ की गई है। इस हमले को लेकर ने भारत ने अमेरिका के समक्ष कड़ा विरोध जताया है। ऐसे में अमेरिकी सरकार को ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए उचित उपाय करने के लिए भी कहा गया है।

नई दिल्ली: अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास में कुछ खालिस्तान समर्थक तत्वों द्वारा की गई तोड़फोड़ को लेकर भारत ने सोमवार को यहां अमेरिकी दूतावास प्रभारी के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया है। ऐसे में विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अमेरिकी सरकार को ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए उचित उपाय करने के लिए कहा गया है। 

मामले में क्या बोला विदेश मंत्रालय

इस पर बोलते हए विदेश मंत्रालय ने कहा है कि ‘‘नई दिल्ली में अमेरिकी दूतावास प्रभारी के साथ एक बैठक में, भारत ने सैन फ्रांसिस्को में भारत के महावाणिज्य दूतावास, परिसर में तोड़फोड़ पर अपना कड़ा विरोध व्यक्त किया।’’ विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘अमेरिकी सरकार को राजनयिकों की रक्षा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उसके दायित्व की याद दिलाई गई। इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए उचित उपाय करने को कहा गया।’’ 

मंत्रालय ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि ‘‘वाशिंगटन में हमारे दूतावास ने भी अमेरिकी विदेश विभाग को इसी तरह की चिंताओं से अवगत कराया।’’ आपको बता दें कि खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने रविवार को सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हमला किया और तोड़फोड़ की थी। 

क्या है पूरा मामला

खालिस्तान समर्थक नारे लगाते हुए, प्रदर्शनकारियों ने शहर की पुलिस द्वारा लगाए गए अस्थायी सुरक्षा अवरोधकों को तोड़ दिया और वाणिज्य दूतावास परिसर के अंदर दो तथाकथित खालिस्तानी झंडे लगा दिए। वाणिज्य दूतावास के दो कर्मियों ने जल्द ही इन झंडों को हटा दिया। इसके बाद, प्रदर्शनकारियों का एक समूह वाणिज्य दूतावास परिसर में घुस गया और दरवाजे और खिड़कियों पर लोहे की छड़ों से प्रहार करना शुरू कर दिया था।  

टॅग्स :USAभारतIndia
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!