लाइव न्यूज़ :

लुटेरा होने के संदेह में भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला, पुलिस जांच में बेकसूर, निजी विवाद के चलते पड़ोसियों ने जानबूझ कर फंसाया

By भाषा | Updated: July 6, 2022 16:18 IST

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मारूफ उस्मान ने कहा कि एक समिति द्वारा जांच के बाद यह पाया गया कि भीड़ द्वारा पीट-पीट कर मार डाला गया व्यक्ति लुटेरा नहीं था और स्नूकर क्लब में विवाद होने के बाद उसके तीन पड़ोसियों ने उसे फंसाया था।

Open in App
ठळक मुद्देलुटेरों और अपराधियों को पीट-पीट कर मार डालने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।स्नूकर क्लब में अपने तीन पड़ोसियों के साथ विवाद हो गया था।दोस्त बुरी तरह घायल हो गया और एक अन्य को पुलिस ने बचा लिया।

कराचीः पाकिस्तान के जिस व्यक्ति की पिछले सप्ताह कराची में लुटेरा होने के संदेह में भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी, वह बेकसूर था और निजी विवाद के चलते उसके पड़ोसियों ने उसे जानबूझ कर फंसाया था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

घटना के चलते मृतक के परिजनों और कस्बा कॉलोनी में उसके आस-पड़ोस के लोगों ने उसकी अंत्येष्टि के दौरान हिंसक विरोध प्रदर्शन किया था, जिसमें दो लोग मारे गए थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मारूफ उस्मान ने कहा कि एक समिति द्वारा जांच के बाद यह पाया गया कि भीड़ द्वारा पीट-पीट कर मार डाला गया व्यक्ति लुटेरा नहीं था और स्नूकर क्लब में विवाद होने के बाद उसके तीन पड़ोसियों ने उसे फंसाया था। उन्होंने कहा, “वह निर्दोष था और व्यक्तिगत विवाद के कारण उसे जानबूझकर उसके पड़ोसियों द्वारा लूटपाट के लिए फंसाया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि लूट की कोई घटना नहीं हुई थी।”

पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर में संदिग्ध लुटेरों और अपराधियों को पीट-पीट कर मार डालने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, क्योंकि सड़क पर होने वाले अपराधों और लूटपाट से तंग आ चुके लोग कानून अपने हाथ में लेने को प्राथमिकता दे रहे हैं। मारूफ ने बताया कि इस घटना में उस व्यक्ति का अपने पड़ोस के एक स्नूकर क्लब में अपने तीन पड़ोसियों के साथ विवाद हो गया था।

उन्होंने बताया, ‘‘ उनके बीच हाथापाई होने के बाद, संदिग्ध व्यक्ति भागने लगे और शोर मचाना शुरू कर दिया कि लुटेरे उनका पीछा कर रहे हैं। इसके बाद, भीड़ जमा हो गई और पीछा करने वाले व्यक्तियों की पिटाई की, जिनमें से एक की बाद में अस्पताल में मौत हो गई। जबकि उसका एक दोस्त बुरी तरह घायल हो गया और एक अन्य को पुलिस ने बचा लिया।

मारूफ ने कहा, “पुलिस द्वारा की गयी पूरी जांच में यह पता चला कि वह व्यक्ति (मृतक) निर्दोष था।” मारूफ ने कहा कि उन्होंने इलाके के बुजुर्गों की मदद से सच्चाई का पता लगाया। उन्होंने खेद व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की दुखद घटनाएं समाज में असहिष्णुता और भीड़ की मानसिकता के स्तर को दर्शाती हैं। 

टॅग्स :पाकिस्तानIslamabad
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट