लाइव न्यूज़ :

कराचीः ‘होमवर्क’ नहीं करने पर पिता ने अपने 12 वर्षीय बेटे पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगाई, लड़के की मां की शिकायत पर आरोपी अरेस्ट को गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 21, 2022 14:01 IST

पाकिस्तानः लड़के की मां की शिकायत पर पिता को गिरफ्तार करके मामला दर्ज कर लिया गया है। गंभीर रूप से झुलसे लड़के की इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपी को न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और अदालत ने उसे 24 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

Open in App
ठळक मुद्देनजीर नामक व्यक्ति ने घर में अपने बेटे शाहीर पर मिट्टी का तेल छिड़का और आग लगा दी।शुरुआती जांच के दौरान आरोपी नजीर ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसका इरादा अपने बेटे को जान से मारने का नहीं था। बेटे को डराने के लिए उस पर मिट्टी का तेल छिड़का था क्योंकि वह अपना स्कूल का ‘होमवर्क’ नहीं कर रहा था।

कराचीःपाकिस्तान में एक व्यक्ति ने ‘होमवर्क’ नहीं करने पर अपने 12 वर्षीय बेटे को कथित तौर पर आग के हवाले कर दिया। ‘डॉन’ न्यूज की खबर के मुताबिक यह घटना 14 सितंबर को ओरंगी टाउन में हुई जब नजीर नामक व्यक्ति ने घर में अपने बेटे शाहीर पर मिट्टी का तेल छिड़का और आग लगा दी।

लड़के की मां की शिकायत पर पिता को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। गंभीर रूप से झुलसे लड़के की स्थानीय अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। खबर के अनुसार आरोपी को सोमवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और अदालत ने उसे 24 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

खबर में बताया गया है कि शुरुआती जांच के दौरान आरोपी नजीर ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसका इरादा अपने बेटे को जान से मारने का नहीं था। आरोपी ने कहा कि उसने बेटे को डराने के लिए उस पर मिट्टी का तेल छिड़का था क्योंकि वह अपना स्कूल का ‘होमवर्क’ नहीं कर रहा था। आरोपी ने कहा कि उसने लड़के को डराने के लिए माचिस जलाई थी, लेकिन तेल ने आग पकड़ ली और लड़का बुरी तरह झुलस गया।

टॅग्स :पाकिस्तानPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा