लाइव न्यूज़ :

कमला हैरिस ने कोविड-19 से जंग में और मदद का संकल्प लिया, कहा: भारत का कल्याण अमेरिक के लिए अहम

By भाषा | Updated: May 8, 2021 16:39 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, आठ मई अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा है कि बाइडन प्रशासन कोविड-19 के तेजी से बढ़ते मामलों और उसकी वजह से बड़ी संख्या में हो रही मौतों के कारण जरूरत की इस घड़ी में भारत की मदद करने के लिए कृत संकल्पित है क्योंकि भारत का कल्याण अमेरिका के लिए अहम है।

भारत में कोविड-19 के तेजी से बढ़ते मामलों और उसकी वजह से बड़ी संख्या में हो रही मौतों को ‘हृदयविदारक’ करार देते हुए उन्होंने कहा कि पूरा बाइडन प्रशासन महामारी के खिलाफ भारत की इस लड़ाई में उसकी मदद करने को प्रेरित है।

हैरिस ने कहा,‘‘महामारी की शुरुआत में, जब हमारे अस्पताल के बेड कम पड़ने लगे तब भारत ने सहायता भेजी थी। आज, हम भारत को उसकी ज़रूरत के समय में मदद करने के लिए कटिबद्ध हैं।’’

हैरिस शुक्रवार को भारत के लिए अमेरिकी कोविड राहत विषय पर विदेश विभाग के प्रवासी संपर्क कार्यक्रम में बोल रही थीं।

उन्होंने कहा, ‘‘ भारत के मित्र, एशियाई क्वाड के सदस्यों के रूप में एवं वैश्विक समुदाय के हिस्से के रूप में हम यह मदद कर रह हैं। मेरा मानना है कि यदि हम --विभिन्न देशों एवं क्षेत्रों के बीच-- मिलकर काम करते रहेंगे तो हम इस स्थिति से बाहर आ जायेंगे।’’

बाइडन -हैरिस प्रशसन ने कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए भारत के लिए 10 करोड़ डॉलर की सहायता की घोषणा की है। पिछले एक सप्ताह में कोविड-19 सहायता से लदे छह विमान अमेरिका से भारत पहुंचे हैं। संकट की इस घड़ी में पूरा प्रशासन भारत की मदद करने को प्रोत्साहित है। व्हाइट हाउस और विदेश विभाग कोरेपोरेट जगत के साथ समन्वय बनाकर चल रहे हैं और इस क्षेत्र ने भारत को जो राहत पहुंचायी है वह किसी भी देश के लिए अप्रत्याशित है।

भारतीय अमेरिकी लाखों डॉलर जुटा रहे हैं और वे जीवनरक्षक चिकित्सा उपकरण एवं दवाइयां भारत भेज रहे हैं। सेवा इंटरनेशनल यूएसए ने एक करोड़ डॉलर से अधिक की राशि जुटायी है, अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडियन ऑरिजिन ने 35 लाख डॉलर का इंतजाम किया और इंडियास्पोरा ने 20 लाख डॉलर की व्यवस्था की।

उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ सालों से इंडियास्पोरा और अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन जैसे प्रवासी संगठनों ने अमेरिका और भारत के बीच सेतु बनाया है। पिछले साल आपने कोविड-19 राहत प्रयासों में बड़ा योगदान दिया। आपके कार्य के लिए आपको धन्यवाद।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ आपमें से कई जानते है कि मेरे परिवार की पीढ़ियां भारत से आयीं। मेरी मां भारत में पैदा हुईं और पली-बढ़ीं। मेरे परिवार के ऐसे सदस्य हैं जो आज भी भारत में रहते हैं। भारत का कल्याण अमेरिका के लिए अहम है। ’’

हैरिस ने कहा, ‘‘ भारत में कोविड-19 संक्रमणों एवं मौतों में वृद्धि हृदयविदारक है । जिन्होंने अपने को खोया है उनके प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। जैसे ही प्रकृति का यह दुस्साहिक स्वरूप सामने आया, हमारा प्रशासन हरकत में आ गया। ’’

उनका इशारा संकट की इस घड़ी में बाइडन-हैरिस प्रशासन द्वारा भारत की मदद के लिए उठाये गये कदमों की ओर था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना