लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप के जन्म संबंधी हमलों पर बोली हैरिस, ‘वे झूठ, गंदी रणनीति में उलझने जा रहे हैं’

By भाषा | Updated: August 17, 2020 18:39 IST

डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने “सोशल मीडिया” पर सुना कि हैरिस इस पद के लिये अयोग्य हो सकती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देडोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि वह हैरिस की अर्हता के सवालों के “पीछे” नहीं जाएंगे, लेकिन उन्होंने साजिश की आशंकाओं को झूठा बताकर खारिज नहीं किया। वे अमेरिकी लोगों के जीवन को प्रभावित करने वाले वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास करेंगे।

वाशिंगटन: डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से उप राष्ट्रपति पद की दावेदार भारतीय अमेरिकी कमला हैरिस ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनका अभियान अमेरिकी लोगों पर प्रभाव डालने वाले असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिये “झूठ” और ‘‘गंदी रणनीति’’ में उलझेंगे।

वह राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा उपराष्ट्रपि और राष्ट्रपति पद के लिए उनकी अर्हता पर सवाल उठाते हुए किये जा रहे प्रचार से जुड़े सवाल का जवाब दे रही थीं। ट्रंप ने शनिवार को कहा कि वह हैरिस की अर्हता के सवालों के “पीछे” नहीं जाएंगे, लेकिन उन्होंने साजिश की आशंकाओं को झूठा बताकर खारिज नहीं किया।

ट्रंप ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने “सोशल मीडिया” पर सुना कि हैरिस इस पद के लिये अयोग्य हो सकती हैं। वकील और चैपमैन विश्वविद्याल के प्रोफेसर जॉन इस्टमैन द्वारा न्यूजवीक के लिये लिखे लेख में “बेहद योग्य” बताए जाने के संदर्भ में ट्रंप ने कहा, “मैंने आज सुना कि वे जरूरी योग्यताएं पूरी नहीं करतीं।”

ट्रंप की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए 55 वर्षीय हैरिस ने अमेरिकी समाचार वेबसाइट दग्रियो से रविवार को कहा कि राष्ट्रपति और उनका अभियान अब छल करेंगे। उन्होंने कहा, “वे अब झूठ का सहारा लेने जा रहे हैं। वे छल करेंगे।

वे अमेरिकी लोगों के जीवन को प्रभावित करने वाले वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास करेंगे। और मुझे उम्मीद है कि वे गंदी रणनीति अपनाएंगे। यह गंभीर होने जा रहा है। इसके लिये हम तैयार हैं।” 

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?