तकनीकी समस्या के कारण वापस लौटा कमला हैरिस का विमान

By भाषा | Published: June 7, 2021 04:13 PM2021-06-07T16:13:50+5:302021-06-07T16:13:50+5:30

Kamala Harris's plane returned due to technical issue | तकनीकी समस्या के कारण वापस लौटा कमला हैरिस का विमान

तकनीकी समस्या के कारण वापस लौटा कमला हैरिस का विमान

वाशिंगटन, सात जून अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस का विमान तकनीकी समस्या के चलते उड़ान भरने के 30 मिनट बाद मैरीलैंड में जॉइंट बेस एंड्र्यूस् (जेबीए) लौट आया। हैरिस रविवार को ग्वाटेमाला और मैक्सिको की यात्रा के लिए रवाना हुई थीं।

‘एयर फोर्स टू’ विमान से उतरने के बाद हैरिस ने कहा, ‘‘ मैं सही सलामत हूं, ठीक हूं।

हैरिस की प्रमुख प्रवक्ता एवं वरिष्ठ सलाहकार साइमन सैंडर्स ने बताया कि लैटिन अमेरिकी देशों की यात्रा पर जा रही हैरिस, वाशिंगटन की बाहरी सीमा पर स्थित जॉइंट बेस एंड्र्यूस् सुरक्षित लौट आईं। उप राष्ट्रपति के ‘एयर फोर्स टू’ विमान में कुछ ‘‘तकनीकी समस्या’’ उत्पन्न हो गई थी।

उप राष्ट्रपति की हवाईयात्रा के लिए ‘बोइंग757’ को विशेष रूप दिया गया है, जिसे ‘एयर फोर्स टू’ कहा जाता है।

सैंडर्स ने कहा, ‘‘ यह कोई तकनीकी समस्या थी। कोई सुरक्षा संबंधी परेशानी की बात नहीं है।’’

सैंडर्स ने बताया कि उड़ान भरने के बाद चालक दल के सदस्यों को ‘लैंडिंग गियर’ में कुछ समस्या दिखी, जिससे कुछ और तकनीकी दिक्कत उत्पन्न हो सकती थी। हालांकि सुरक्षा से जुड़ी कोई बड़ी समस्या नहीं थी। उन्होंने कहा, ‘‘बहरहाल, पूरी सुरक्षा के साथ हम जेबीए लौटे।’’

हैरिस (56) यहां से दूसरे विमान में सवार होकर अपनी यात्रा पर निकल गईं।

‘एयर फोर्स टू’ में सवार एक पत्रकार के हवाले से ‘सीएनएन’ ने कहा कि ‘‘ उड़ान भरने के बाद लैंडिग गियर में से कुछ आवाज आने लगी थी, लेकिन हम जेबीए पर सुरक्षित लौट आएं।’’ उन्होंने पत्रकारों से पूछा, ‘‘ आप सब सही हैं? ’’ फिर उप राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ मैं सही सलामत हूं, ठीक हूं। हमने थोड़ी प्रार्थना भी की, और हम ठीक हैं।’’

इससे पहले, मार्च में कैलिफोर्निया जाते समय भी हैरिस के विमान में कुछ तकनीकी समस्या उत्पन्न हो गई थी।

हैरिस इस सप्ताह ग्वाटेमाला और मैक्सिको में होंगी, बतौर उप राष्ट्रपति यह उनकी पहली विदेश यात्रा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kamala Harris's plane returned due to technical issue

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे