लाइव न्यूज़ :

कमला हैरिस ने सोमवार को फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों से की बात

By भाषा | Updated: February 16, 2021 16:19 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 16 फरवरी अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने सोमवार को फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों से बात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने ट्रान्स अटलांटिक गठबंधन, कोविड-19, पश्चिम एशिया तथा अपने देश एवं पूरी दुनिया में लोकतंत्र का समर्थन करने समेत कई द्विपक्षीय एवं वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। व्हाइट हाउस ने इस बारे में जानकारी दी।

व्हाइट हाउस ने इस बातचीत का ब्योरा देते हुए कहा कि दोनों नेताओं ने कोविड-19 महामारी, जलवायु परिवर्तन से निपटने और लोकतंत्र के समर्थन के लिए द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया।

व्हाइट हाउस ने बताया कि उन्होंने पश्चिम एशिया और अफ्रीका समेत कई क्षेत्रीय चुनौतियों पर चर्चा की और इनका मिलकर समाधान करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

बातचीत के दौरान हैरिस ने अमेरिका एवं फ्रांस के बीच द्विपक्षीय संबंधों तथा ट्रांसअटलांटिक गठबंधन को फिर से मजबूत करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

बयान के अनुसार, हैरिस ने लैंगिक समानता के मुद्दे पर मैक्रों के नेतृत्व और नासा के मंगल के लिए ‘मार्स 2020’ अभियान में फ्रांस के योगदान के लिए उनका शुक्रिया अदा किया।

उपराष्ट्रपति बनने के बाद यह दूसरी बार है जब हैरिस ने किसी विदेशी नेता से बात की है। इससे पहले उन्होंने एक फरवरी को कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से बात की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा