लाइव न्यूज़ :

कमला हैरिस दुनिया भर में कई लोगों के लिए ‘प्रेरणा का स्रोत’ हैं : प्रधानमंत्री मोदी

By भाषा | Updated: September 24, 2021 14:36 IST

Open in App

वाशिंगटन, 24 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को दुनिया भर में कई लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बताया और भरोसा जताया है कि राष्ट्रपति जो बाइडन और हैरिस के नेतृत्व में द्विपक्षीय संबंध नयी ऊंचाइयों को छुएंगे।

मोदी ने शुक्रवार को अपनी द्विपक्षीय बैठक से पहले हैरिस के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। मोदी ने कहा, ‘‘आप जब अमेरिका की उपराष्ट्रपति चुनी गईं तो यह एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण था। आप दुनिया भर में कई लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गईं।’’ व्हाइट हाउस की वेबसाइट के अनुसार, भारतवंशी हैरिस (56) दक्षिण एशियाई मूल की ऐसी पहली अश्वेत महिला हैं जो अमेरिका की उपराष्ट्रपति बनी हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मुझे भरोसा है कि राष्ट्रपति जो बाइडन और आपके (हैरिस के) नेतृत्व में हमारे द्विपक्षीय संबंध नयी ऊंचाइयों को छुएंगे।’’ मोदी ने उपराष्ट्रपति हैरिस और उनके पति डगलस एमहॉफ को भारत यात्रा के लिए आमंत्रित किया।

उन्होंने कहा, ‘‘आपकी इस जीत के सफर को जारी रखते हुए भारतीय भी चाहेंगे कि आप इसे भारत में भी जारी रखें और जो आपके भारत आने की प्रतीक्षा में है, इसलिए मैं आपको भारत आने का निमंत्रण देता हूं।’’ भारत में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान जून में हैरिस के साथ हुई अपनी बातचीत को याद करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘कुछ महीने पहले हमें एक-दूसरे से फोन पर बात करने का अवसर मिला था। उस समय हमने एक विस्तृत चर्चा की थी। जिस तरह से आपने मुझसे इतनी गर्मजोशी और स्वाभाविक रूप से बात की, मुझे वह हमेशा याद रहेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह बहुत कठिन समय था। भारत महामारी की दूसरी लहर का सामना कर रहा था लेकिन एक परिवार और संबंधी की तरह तथा बेहद गर्मजोशी से आपने मदद के लिए हाथ बढ़ाया। आपने मुझसे बातचीत के दौरान जो शब्द कहे, उन्हें मैं हमेशा याद रखूंगा और मैं आपको तहे दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एक सच्चे मित्र की तरह, आपने तुरंत सहयोग और संवेदनशीलता से भरा संदेश दिया था और हमने पाया कि अमेरिका की सरकार, कॉरपोरेट क्षेत्र और भारतीय समुदाय सभी भारत की मदद के लिए एक साथ आए।’’

हैरिस के पिता एक अश्वेत थे और उनकी माता भारतीय थीं। उनके पिता डोनाल्ड हैरिस जमैका से थे और मां श्यामला गोपालन चेन्नई में कैंसर अनुसंधानकर्ता और नागरिक अधिकार कार्यकर्ता थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका आशा भोसले को पड़ा दिल का दौरा, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

क्रिकेटपंजाब किंग्स का IPL के इतिहास में 9वीं बार 200 से ज़्यादा रनों का सफल चेज़, SRH को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'