लाइव न्यूज़ :

काबुलः आत्मघाती विस्फोट में 40 लोगों की मौत, 30 से अधिक घायल

By IANS | Updated: December 28, 2017 16:04 IST

काबुल में आत्मघाती विस्फोट के बाद इलाके में दो और धमाके हुए। वहीं, इस हादसे की किसी भी आतंकवादी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली।

Open in App

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल स्थित सांस्कृतिक केंद्र में गुरुवार को हुए आत्मघाती विस्फोट में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक घायल हो गए । गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहीमी ने मीडिया को बताया कि यह विस्फोट कला-ए-नजर क्षेत्र में गुरुवार सुबह 10.30 बजे हुआ। रहीमी ने बताया कि पीड़ितों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

रहीमी ने कहा कि जिस इमारत पर यह हमला हुआ, उसके अंदर समाचार एजेंसी सदा-ए-अफागानिस्तान (अफगान वॉइस) का दफ्तर और एक मस्जिद भी मौजूद है। मंत्रालय के एक अधिकारी ने बीबीसी को बताया कि इस आत्मघाती विस्फोट के बाद इलाके में दो और धमाके हुए। किसी भी आतंकवादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। तालिबान ने एक बयान जारी कर कहा है कि वह इस हमले में शामिल नहीं है। 

टोलो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, हमले में बचे एक व्यक्ति के अनुसार जब यह विस्फोट हुआ उस समय सामाजिक कार्यकर्ता एक बैठक के लिए केंद्र में एकत्रित हुए थे।

वहीं, पुलिस ने कहा कि इलाके में कम से कम तीन आत्मघाती हमलावर मौजूद थे, जिन्होंने हमले में ग्रेनेड का भी इस्तेमाल किया। ज्यादा लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की वजह से मृतकों की संख्या में वृद्धि होने की आशंका है।

काबुल में सोमवार को राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशालय (एनडीएस) के कार्यालय के पास हुए आत्मघाती विस्फोट में आठ लोगों की मौत हो गई थी जबकि दो घायल हो गए थे। इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।

टॅग्स :बम विस्फोटआतंकी हमलाआतंकवादीविदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वपाकिस्तान अभी भी आतंकवादियों के लिए बना हुआ है 'सुरक्षित पनाहगाह', अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

विश्वPakistan: ईद की नमाज़ के बाद, अज्ञात बंदूकधारियों ने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर बिलाल आरिफ सलफ़ी को मारी गोली, VIDEO

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल