लाइव न्यूज़ :

Kabul Attack: हमले में खो दिए परिवार के 7 लोग, पीड़ित अफगान सिख बोला- मेरी आंखों के सामने मां-पत्नी और...

By भाषा | Updated: March 27, 2020 19:55 IST

अफगानिस्तान में अल्पसंख्यकों सिखों पर यह सबसे घातक हमलों में एक था, जिसमें कम से कम 25 लोगों की जान चली गयी।

Open in App

अफगानिस्तान के काबुल में हुए भयावह हमले का जिक्र करते हुए अपार सिंह ने कहा, ‘उन्होंने सभी को मार डाला, कोई जिंदा नहीं बचा'। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक प्रमुख गरुद्वारे पर बुधवार को हथियारों से लैस एक आत्मघाती आतंकवादी ने पर हमला किया जिसमें कम से कम 25 लोगों की जान चली गयी। समझा जाता है कि हमलावर पाकिस्तान के हक्कानी ग्रुप से जुड़ा था।

अफगानिस्तान में अल्पसंख्यकों सिखों पर यह सबसे घातक हमलों में एक था। टोलो न्यूज के अनुसार अपने परिवार के सभी सदस्यों को गंवा चुके कई अफगान सिख सवाल कर रहे हैं कि आखिर उनका गुनाह क्या था। अखबार के अनुसार कई प्रभावित परिवार इस हमले को मानवता के खिलाफ अपराध करार दे रहे हैं।

इस हमले में अपने परिवार के सात सदस्यों को खो चुके एक व्यक्ति ने कहा कि हमलावर ने पुरुष-महिला और बच्चों पर गोलियां चलायी और उसने किसी पर भी रत्ती भर दया नहीं दिखायी। हरविंदर सिंह नामक इस व्यक्ति ने कहा, ‘‘उन्होंने मेरी मां, मेरी पत्नी और मेरे छोटे बच्चे को मेरी आंखों के सामने गोलियां दागकर मार डाला।’’

इस हमले में अपनी मां को गंवा बैठे एक अन्य व्यक्ति ने कहा, ‘‘मेरी मां का क्या अपराध था और देश के अल्पसंख्यकों को इस तरह क्यों निशाना बनाया जा रहा है।’’

उसके एक अन्य रिश्तेदार ने कहा, ‘‘हमारा गुनाह क्या है? आईए और हमारे गुनाहों के बारे में बताइए। क्या हमने मुसलमानों के प्रति कुछ किया है?’’ अपार सिंह नामक एक अन्य प्रभावित व्यक्ति ने कहा, ‘‘ उन्होंने सभी को मार डाला, कोई जिंदा नहीं बचा।’’

टॅग्स :अफगानिस्तानआतंकवादीआतंकी हमलासिख
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा