लाइव न्यूज़ :

काबुल हवाई अड्डे से उड़ान भरेंगे 200 अमेरिकी, जर्मनी और कनाडा सहित अन्य देशों के नागरिक, तालिबान ने दी मंजूरी 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 9, 2021 21:34 IST

विदेशी नागरिकों की रवानगी को अमेरिका और तालिबान नेताओं के बीच समन्वय में एक सफलता के तौर पर देखा जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देबृहस्पतिवार की यह उड़ान कतर एयरवेज की है और दोहा जा रही है।अफगानिस्तान से बाहर निकले इन लोगों में अमेरिकी नागरिक भी शामिल हैं।अमेरिकी और पश्चिमी देशों के नागरिकों को लेकर रवाना होगी।

काबुलः अमेरिकी और नाटो बलों के पिछले महीने अफगानिस्तान छोड़ने के बाद निकासी अभियान के तहत पहली बार बड़े पैमाने पर बृहस्पतिवार को दर्जनों विदेशी नागरिक एक वाणिज्यिक उड़ान से काबुल हवाई अड्डे से रवाना हुए।

 

अफगानिस्तान से बाहर निकले इन लोगों में अमेरिकी नागरिक भी शामिल हैं। इन विदेशी नागरिकों की रवानगी को अमेरिका और तालिबान नेताओं के बीच समन्वय में एक सफलता के तौर पर देखा जा रहा है। तालिबान ने कहा है कि वह विदेशियों और अफगान नागरिकों को वैध यात्रा दस्तावेजों के साथ देश से बाहर जाने देगा। लेकिन अन्य हवाई अड्डे पर चार्टर विमानों को लेकर गतिरोध के कारण तालिबान के आश्वासनों को लेकर संदेह पैदा हो गया था। बृहस्पतिवार की यह उड़ान कतर एयरवेज की है और दोहा जा रही है।

एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने नाम प्रकाशित नहीं करने की शर्त पर कहा कि रवाना हुए करीब 200 लोगों में अमेरिकी, ग्रीन कार्ड धारक और जर्मनी, हंगरी तथा कनाडा सहित अन्य देशों के नागरिक शामिल हैं। उन्होंने कहा कि तालिबान के दो वरिष्ठ अधिकारियों ने विदेशी नागरिकों के प्रस्थान में मदद की तालिबान के अधिकारी हवाई अड्डे पर गश्त दे रहे हैं।

यात्रियों ने जांच के दौरान अपने दस्तावेज़ पेश किए और खोजी कुत्तों ने जमीन पर रखे सामान का निरीक्षण किया। इस बीच पिछले दिनों अफरातफरी के दौरान भाग हवाई अड्डे के कुछ अनुभवी कर्मचारी वापस काम पर लौट आए हैं। इससे पहले, कतर के विशेष दूत मुतलाक बिन माजिद अल-कहतानी ने कहा था कि उड़ान अमेरिकी और पश्चिमी देशों के नागरिकों को लेकर रवाना होगी।

उन्होंने इसे "ऐतिहासिक दिन" करार दिया। विशेष दूत ने काबुल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कहा, "इसे आप जो चाहें, कह सकते हैं, चार्टर या वाणिज्यिक उड़ान, सभी के पास टिकट और बोर्डिंग पास हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी ही एक और वाणिज्यिक उड़ान शुक्रवार को रवाना होगी।

विशेष दूत ने कहा, ‘‘उम्मीद है कि अफगानिस्तान में जीवन सामान्य हो रहा है।’’ उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे का रडार अब सक्रिय है और करीब 70 मील (112 किमी) की दूरी को कवर कर रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकारी पाकिस्तान के साथ समन्वय कर रहे हैं। ए

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबानअमेरिकाजर्मनीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की