लाइव न्यूज़ :

गुलजार अहमद ने पाकिस्तान के चीफ जस्टिस की ली शपथ, आज से संभालेंगे कार्यभार

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 21, 2019 10:55 IST

पाकिस्तान के न्यायमूर्ति गुलजार अहमद उस पीठ के सदस्य थे जिसने तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को पनामा पेपर मामले में अयोग्य करार दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देचार दिसंबर को पाकिस्तान के कानून मंत्री ने सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठतम न्यायाधीश गुलजार अहमद को देश का प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया था।जस्टिस गुलजार अहमद  21 फरवरी, 2022 तक  प्रधान न्यायाधीश पद पर रहेंगे। 

पाकिस्तान के न्यायमूर्ति  गुलजार अहमद आज (शनिवार) को प्रधान न्यायाधीश की शपथ ली। इसी के साथ अहमद मुख्य न्यायधीश का पद आज से ही संभालेंगे। जस्टिस अहमद ने जस्टिस आसिफ सईद खोसा की जगह ली है। जस्टिस अहमद  21 फरवरी, 2022 तक  प्रधान न्यायाधीश पद पर रहेंगे। इस्लामाबाद के इवान-ए-सदर में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति डॉ. आरिफ अल्वी ने जस्टिस अहमद को शपथ दिलाई। प्रधानमंत्री इमरान खान, थल सेनाध्यक्ष जनरल कमर जावेद बाजवा, नेशनल असेंबली के स्पीकर असद कैसर, सीनेट के अध्यक्ष सादिक संजरानी और अन्य मंत्री और अधिकारी भी उपस्थित थे।

चार दिसंबर को पाकिस्तान के कानून मंत्री ने एक अधिसूचना द्वारा सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठतम न्यायाधीश गुलजार अहमद को देश का प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया था। इस नियुक्ति को राष्ट्रपति आरिफ अल्वी की स्वीकृति मिल चुकी है। अहमद उस पीठ के सदस्य थे जिसने तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को पनामा पेपर मामले में अयोग्य करार दिया था। 

 

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?