लाइव न्यूज़ :

जॉनसन जलवायु परिवर्तन पर बात करना चाह रहे, विरोधी भ्रष्टाचार का मुद्दा उठा रहे

By भाषा | Updated: November 9, 2021 01:42 IST

Open in App

लंदन, आठ नवंबर (एपी) ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन जलवायु परिवर्तन पर बात करना चाहते हैं। लेकिन उनके विरोधी भ्रष्टाचार पर ध्यान खींचना चाहते हैं।

विनाशकारी ग्लोबल वार्मिंग को रोकने के उद्देश्य से स्कॉटलैंड के ग्लासगो में संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन ने सोमवार को अपने अंतिम सप्ताह में प्रवेश किया जबकि मेजबान जॉनसन को सांसदों के मानकों की देखरेख करने वाली प्रणाली को बदलने के अपने प्रयासों पर लंदन में आलोचना का सामना करना पड़ा।

सरकार द्वारा प्रचार करने के नियमों के उल्लंघन के दोषी पाए गए एक कंजर्वेटिव सांसद के निलंबन को रोकने की कोशिश के बाद हाउस ऑफ कॉमन्स ने राजनीतिक नैतिकता पर एक आपात चर्चा की। विपक्षी दलों का कहना है कि इस प्रकरण ने एक रूढ़िवादी सरकार का खुलासा किया है जो नियमों के साथ खिलवाड़ करती है और कहा कि वे भ्रष्टाचार के आरोपों की सार्वजनिक जांच चाहते हैं।

लिबरल डेमोक्रेट सांसद वेंडी चेम्बरलेन ने कहा, "पिछले हफ्ते सरकार की कार्रवाइयों ने इस सदन की प्रतिष्ठा को धूमिल किया है।"

उन्होंने कहा, "यह लगभग उसी तरह का व्यवहार है जिसकी हम मास्को में ड्यूमा, बीजिंग में नेशनल पीपुल्स कांग्रेस में देखने की उम्मीद कर सकते हैं - हाउस ऑफ कॉमन्स में नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल