लाइव न्यूज़ :

जॉनसन करेंगे 2022 के अंत तक विश्व के सभी लोगों के कोविड रोधी टीकाकरण की प्रतिबद्धता का आग्रह

By भाषा | Updated: June 6, 2021 17:51 IST

Open in App

लंदन, छह जून (एपी) ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन जी-7 शिखर सम्मेलन में संबंधित देशों के नेताओं से यह प्रतिबद्धता व्यक्त करने का आग्रह करेंगे कि 2022 के अंत तक विश्व के सभी लोगों का कोविड-19 रोधी टीकाकरण हो जाए, ताकि महामारी को शिकस्त दी जा सके।

महामारी के बाद से दक्षिण-पश्चिमी इंग्लैंड तट पर कॉर्नवाल में शुक्रवार से होने जा रहा जी-7 शिखर सम्मेलन आमने-सामने का पहला सम्मेलन होगा। इसमें जॉनसन के वैश्विक टीकाकरण पर जोर देने की उम्मीद है।

जॉनसन ने रविवार को एक बयान में कहा, ‘‘युद्ध बाद के युग में विश्व सबसे बड़ी चुनौती के बीच हमारी ओर देख रहा है...अगले साल के अंत तक विश्व के सभी लोगों का टीकाकरण चिकित्सा के इतिहास में अपने आप में सबसे बड़ा कदम होगा।’’

अमेरिकी राष्ट्रपति जो. बाइडन, कनाडा, फ्रांस, इटली और जापान के नेता शुक्रवार से कॉर्नवाल पहुंचना शुरू करेंगे जहां महामारी को लेकर तीन दिन तक चर्चा होगी।

‘संडे टाइम्स’ के अनुसार शिखर सम्मेलन में जॉनसन इस साल दो अरब डॉलर मूल्य के टीके दान करने तथा अगले साल के लिए भी इस तरह के संकल्प की घोषणा करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल