लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका, पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन की किताब पर बड़ा फैसला

By भाषा | Updated: June 21, 2020 05:37 IST

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन के किताब ‘'द रूम वेयर इट हैपेन्ड’’ को लेकर ट्रंप प्रशासन ने आपत्ति जताई है। डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट करके कहा, बोल्टन ने गोपनीय सूचना (बड़े पैमाने पर) जारी कर कानून तोड़ा है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि बोल्टन को इसकी बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। यह दोबारा कभी नहीं होना चाहिए।जिला न्यायाधीश लाम्बर्थ ने कहा कि इस पुस्तक की दो लाख प्रतियां देश भर में पुस्तक विक्रेताओं के पास पहुंच चुकी है, इसके विमोचन को रोकना निरर्थक होगा।

वाशिंगटन:अमेरिका के एक संघीय न्यायाधीश ने शनिवार (20 जून)  को यह आदेश जारी किया कि पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन अपनी पुस्तक का विमोचन कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि ट्रंप प्रशासन ने गोपनीय सूचनाओं का खुलासा हो जाने की आशंका को लेकर ‘द रूम वेयर इट हैपेन्ड’’ पुस्तक के विमोचन को रोकने की कोशिशें की थी। अमेरिकी जिला न्यायाधीश रॉयस लाम्बर्थ का यह फैसला एक ऐसे अदालती मामले में बोल्टन की जीत है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी चिंताएं शामिल हैं। हालांकि, न्यायाधीश ने यह स्पष्ट कर दिया कि बोल्टन ने व्हाइट हाउस की औपचारिक मंजूरी के बिना खुद से अपना संस्मरण प्रकाशित करने का कदम उठाकर अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया।

जबकि व्हाइट हाउस ने कहा है कि वह गोपनीय सूचनाओं को लेकर अब भी इसकी पड़ताल कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा,‘‘ सरकार यह साबित करने में नाकाम रही कि इस पर रोक से अपूरणीय क्षति रोकी जा सकती है। ’’ तात्किल परिप्रेक्ष्य में देखें तो यह प्रदर्शित होता कि इस फैसले ने चुनावी वर्ष में इस पुस्तक के पढ़े जाने और इसे बांटे जाने का दायरा बढ़ा दिया है। इस पुस्तक में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की विदेश नीति का जिक्र है, जब बोल्टन व्हाइट हाउस में सेवा दे रहे थे।

न्यायाधीश का फैसला आने के शीघ्र बाद ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘‘बोल्टन ने गोपनीय सूचना (बड़े पैमाने पर) जारी कर कानून तोड़ा है। ’’ ट्रंप ने कहा कि बोल्टन को इसकी बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। यह दोबारा कभी नहीं होना चाहिए। न्याय विभाग ने पुस्तक के विमोचन को रोकने के लिये पिछले हफ्ते मुकदमा दायर किया था और पुस्तक की प्रतियां भी विक्रेताओं से वापस मंगाने की मांग की थी।

लेम्बर्थ ने कहा कि इस पुस्तक की दो लाख प्रतियां देश भर में पुस्तक विक्रेताओं के पास पहुंच चुकी है, इसके विमोचन को रोकना निरर्थक होगा। बड़े मीडिया संस्थानों को भी यह पुस्तक मिल चुकी है और उन्होंने इस बारे में व्यापक सामग्री छापी हैं।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा