लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने स्टेट ऑफ द यूनियन- 2023 को संबोधित किया, कहा- 'हम चीन से प्रतिस्पर्धा चाहते हैं, संघर्ष नहीं'

By शिवेंद्र राय | Updated: February 8, 2023 10:03 IST

स्टेट ऑफ द यूनियन- 2023 को संबोधित करने के दौरान बाइडेन ने कोरोना, जलवायु संकट, यूक्रेन संकट और चीन की चुनौती जैसे कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने डेमोक्रेट और रिपब्लिकन को लेकर भी बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि हमें अक्सर कहा जाता है कि डेमोक्रेट और रिपब्लिकन एक साथ काम नहीं कर सकते, लेकिन पिछले दो वर्षों में हमने निंदकों और आलोचकों को गलत साबित कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देजो बाइडेन ने स्टेट ऑफ द यूनियन- 2023 को संबोधित कियाकहा- रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण दुनिया के लिए एक परीक्षा हैकहा- हम चीन से प्रतिस्पर्धा चाहते हैं, संघर्ष नहीं

न्यूयार्क: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने स्टेट ऑफ द यूनियन- 2023 को संबोधित किया। इस दौरान बाइडन ने चीन के साथ संबंधों, रूस का यूक्रेन पर हमला, कोरोना महामारी के कारण पैदा हुई चुनौतियां, अमेरिकी कांग्रेस में देश की दोनो पार्टियों रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स के साथ करने की क्षमता, और पुलिस सुधार जैसे कई अहम मुद्दों का जिक्र किया।

जो बाइडन के संबोधन की बड़ी बातें

स्टेट ऑफ द यूनियन- 2023 को संबोधित करने के दौरान जो बाइडन ने यूक्रेन पर रूस के हमले को प्रमुखता से उठाया और कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सैन्य आक्रामकता और रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण  दुनिया के लिए एक परीक्षा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, "क्या हम सबसे बुनियादी सिद्धांतों के लिए खड़े होंगे? क्या हम संप्रभुता के लिए खड़े होंगे? क्या हम लोगों के अत्याचार से मुक्त जीने के अधिकार के लिए खड़े होंगे? क्या हम लोकतंत्र की रक्षा के लिए खड़े होंगे?”

कोरोना महामारी के कारण पैदा हुई चुनौतियों का जिक्र करते हुए जो बाइडन ने कहा, "कोरोना महामारी ने दो साल पहले हमारे व्यवसायों को बंद कर दिया था। स्कूलों को बंद कर दिया था। हमसे बहुत कुछ लूट लिया लेकिन आज की स्थिति अलग है। अब कोविड हमें नहीं नियंत्रित कर सकता है।"

अमेरिका में पुलिस सुधारों पर बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि सार्वजनिक विश्वास का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए और जिन अधिकारियों पर कानून लागू कराने की जिम्मेदारी है उन्हें उच्च मानकों के आधार पर आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए। 

बाइडन ने कहा, "मैं जानता हूं कि ज्यादातर पुलिस अधिकारी और उनके परिवार अच्छे, सभ्य, सम्मानित लोग हैं।  हर बार जब वे कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मैदान में उतरते हैं तब वे अपनी जान जोखिम में डालते हैं।"

चीन के साथ संबंधों पर बाइडेन ने कहा, "मेरे राष्ट्रपति बनने से पहले चीन अपनी शक्ति बढ़ा रहा था और अमेरिका दुनिया में पिछड़ रहा था। मैंने चीनी राष्ट्रपति शी को स्पष्ट कर दिया है कि हम प्रतिस्पर्धा चाहते हैं, संघर्ष नहीं।"

बाइडेन ने आगे कहा, "हम अमेरिका को मजबूत बनाने के लिए अपने गठबंधनों में निवेश कर रहे हैं और अपनी उन्नत तकनीकों की रक्षा के लिए अपने सहयोगियों के साथ काम कर रहे हैं ताकि वे हमारे खिलाफ इस्तेमाल न हों। हम चीन या दुनिया में किसी और के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए दशकों में सबसे मजबूत स्थिति में हैं।"

टॅग्स :जो बाइडनरूस-यूक्रेन विवादचीनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट