लाइव न्यूज़ :

पुतिन के फैसले से घबराए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन, परमाणु युद्ध के खतरे को वास्तविक बताया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 20, 2023 11:23 IST

बेलारूस में रूस द्वारा परमाणु हथियारों की निंदा करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा सामरिक परमाणु हथियारों का उपयोग करने का खतरा "वास्तविक" है।

Open in App
ठळक मुद्देरूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग को लगभग डेढ़ साल हो गए हैंइस लड़ाई के परमाणु युद्ध तक पहुंचने की चिंता भी जताई जा रही हैअमेरिकी राष्ट्रपति ने चिंता जताई है कि रूस वास्तव में परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है

नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग को लगभग डेढ़ साल हो गए हैं। इस लड़ाई के अभी रुकने के कोई आसार नहीं हैं। समय बीतने के साथ युद्ध और भीषण होता जा रहा है। यहां तक कि इस लड़ाई के परमाणु युद्ध तक पहुंचने की चिंता भी जताई जा रही है। हाल ही में बेलारूस में रूस द्वारा सामरिक परमाणु हथियारों की तैनाती की गई थी। अब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने चिंता जताई है कि रूस वास्तव में परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है।

बेलारूस में रूस द्वारा परमाणु हथियारों की निंदा करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा सामरिक परमाणु हथियारों का उपयोग करने का खतरा "वास्तविक" है। बिडेन ने पुतिन द्वारा बेलारूस में अपना पहला सामरिक परमाणु हथियार तैनात करने की घोषणा को "बिल्कुल गैर-जिम्मेदाराना" बताया।

बिडेन ने सोमवार को कैलिफोर्निया में कहा, "जब मैं दो साल पहले यहां आया था और कह रहा था कि मुझे कोलोराडो नदी के सूखने की चिंता है, तो हर कोई मेरी तरफ ऐसे देख रहा था जैसे मैं पागल हूं। अब जब मैंने कहा कि मुझे चिंता है कि पुतिन सामरिक परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकते हैं जब भी ऐसी ही प्रतिक्रिया है। हालांकि यह खतरा वास्तविक है। "

बता दें कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने खुद इस बात की पुष्टी की थी कि उन्होंने रूस के पड़ोसी देश बेलारूस को कुछ परमाणु हथियार भेजे हैं। पुतिन ने यह जानकारी सेंट पीटर्सबर्ग अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक मंच को संबोधित करते हुए दिया। यही नहीं राष्ट्रपति पुतिन ने यह भी कहा कि वे आने वाले दिनों में यानी गर्मी के खत्म होते ही बाकी परमाणु हथियार को भी वे बेलारूस भेज देंगे। 

युद्ध के दौरान परमाणु हथियारों के इस्तेमाल वाले सवाल पर जवाब देते हुए राष्ट्रपति पुतिन ने कहा था है कि ये परमाणु हथियार उन देशों के लिए जो रूस के रास्ते में आने चाहते है और उसे हराना चाहते है।  रूस और यूक्रेन के बीच अभी भी युद्ध जारी है और इस बीच रूस से परमाणु हथियार हासिल करने वाला बेलारूस दुनिया का पहला देश है।  व्लादिमीर पुतिन के इस फैसले के बाद से ही अमेरिका और पश्चिमी देशों में खलबली मची हुई है।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादयूक्रेनअमेरिकाजो बाइडनव्लादिमीर पुतिन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट