लाइव न्यूज़ :

बाइडन होंगे 46वें अमेरिकी राष्ट्रपति, 25 हजार से अधिक सैनिक तैनात, वाशिंगटन में लॉकडाउन

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 20, 2021 20:29 IST

Joe Biden Inauguration Live Updates: लॉकडाउन जैसी स्थिति है और 25 हजार से अधिक सैनिक और पुलिस कर्मियों को सुरक्षा में लगाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे सुरक्षा तैयारियों के तहत सड़कों पर टैंक और कंक्रीट के अवरोधक लगाए गए हैं। राष्ट्रीय स्मारक को बंद कर दिया गया है।अमेरिकी संसद परिसर की घेराबंदी की गई और प्रत्येक मार्ग पर जांच चौकी बनाई गई है।कानून प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि अधिकारी घोर दक्षिणपंथी और मिलिशिया समूह के सदस्यों की निगरानी कर रहे हैं।

Joe Biden Inauguration Live Updates: अमेरिका के कैपटल (संसद भवन) में हुए हिंसक दंगे और सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर जो बाइडन बुधवार को वाशिंगटन में कड़ी सुरक्षा के बीच अमेरिका के अगले राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगे।

कानून प्रवर्तन अधिकारियों को न केवल संभावित बाहरी खतरे का मुकाबला करना पड़ रहा है बल्कि उनकी चिंता है कि सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहा कोई कर्मी भी ड्यूटी के दौरान हमला कर सकता है। हालांकि, बाइडन को किसी विशेष खतरे का उल्लेख नहीं किया गया है।

इसके बावजूद सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। राष्ट्रीय राजधानी में लॉकडाउन जैसी स्थिति है और 25 हजार से अधिक सैनिक और पुलिस कर्मियों को सुरक्षा में लगाया गया है। सुरक्षा तैयारियों के तहत सड़कों पर टैंक और कंक्रीट के अवरोधक लगाए गए हैं। राष्ट्रीय स्मारक को बंद कर दिया गया है।

अमेरिकी संसद परिसर की घेराबंदी की गई और प्रत्येक मार्ग पर जांच चौकी बनाई गई है। पूरे कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने कहा कि वे किसी भी परिस्थिति के लिए तैयार हैं। कानून प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि अधिकारी घोर दक्षिणपंथी और मिलिशिया समूह के सदस्यों की निगरानी कर रहे हैं।

उनकी चिंता ऐसे सभावित समूहों के सदस्यों द्वारा वाशिंगटन में आकर हिंसक संघर्ष भड़काने को लेकर है। अधिकारी ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह से घंटों पहले संघीय एजेंट निर्वाचित नेताओं की धमकी और कार्यक्रम में घुसपैठ कर गड़बड़ी के इरादे संबंधी चर्चा सहित चिंताजनक ऑनलाइन चैटिंग करने वालों की निगरानी कर रहे हैं।

एफबीआई की जांच के बाद के नेशनल गार्ड के 12 कर्मियों को सुरक्षा ड्यूटी से हटा दिया गया है जिनमें से दो ने बुधवार को होने वाले कार्यक्रम को लेकर उग्र बयान दिया था। हालांकि, पेंटागन के अधिकारियों ने उनकी विस्तृत जानकारी नहीं दी।

दो अन्य अमेरिकी अधिकारियों ने एसोसिएटड प्रेस को बताया कि हटाए गए सभी 12 कर्मियों के दक्षिण पंथी मिलिशिया समूह से संबंध थे या उन्होंने कट्टरपंथी विचार सोशल मीडिया पर साझा किए थे। नेशनल गार्ड ब्यूरो के प्रमुख जनरल डेनियल होकेंसन ने पुष्टि की है कि सदस्यों को कार्य से हटाकर घर भेजा गया है। 

ट्रंप ने कैपिटल पर हमले के लिए ‘‘उकसाया’’, भीड़ झूठ से प्रभावित थी : मैक्कोनेल

रिपब्लिकन सीनेटर मिच मैक्कोनेल ने मंगलवार को निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर सीधा निशाना साधते हुए उन्हें कैपिटल (अमेरिकी संसद भवन) पर हमले के लिए जिम्मेदार ठहराया और कहा कि भीड़ ‘‘झूठ’’ से प्रभावित थी तथा राष्ट्रपति एवं अन्य ने उसे नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन की जीत को पलटने के लिए ‘‘उकसाया’’।

ट्रंप पर ऐतिहासिक द्वितीय महाभियोग सुनवाई से पहले मैक्कोनेल की सार्वजनिक रूप से की गई यह टिप्पणी काफी महत्वपूर्ण है। मैक्कोनेल ने कहा, ‘‘ भीड़ झूठ से प्रभावित थी। उसे राष्ट्रपति और अन्य शक्तिशाली लोगों ने भड़काया तथा उन्होंने संघीय सरकार की उस विशिष्ट कार्यवाही को रोकने के लिए भय और हिंसा का इस्तेमाल करने की कोशिश की, जो उन्हें पंसद नहीं थी।’’

रिपब्लिकन नेता ने कैपिटल में बाइडन के ‘‘सुरक्षित और सफल’’ शपथग्रहण का संकल्प भी लिया। गौरतलब है कि ट्रंप तीन नवम्बर को हुए चुनाव में धोखाधड़ी के बेबुनियाद दावे लगातार करते रहे हैं। उनके इन दावों के बीच ही, कैपिटल बिल्डिंग (अमेरिकी संसद भवन) पर ट्रंप के समर्थकों ने धावा बोल दिया था और हिंसा में कैपिटल पुलिस के एक अधिकारी तथा चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी।

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपवाशिंगटनजो बाइडनकमला हैरिस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?