लाइव न्यूज़ :

जो बाइडन ने भाषण में कहा 'मुझे कैंसर है!' फिर व्हाइट हाउस ने अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान पर दी सफाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 21, 2022 15:33 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग चौंक गए । वायरल वीडियो में अपने भाषण में बाइडन ने दावा किया कि 'उन्हें कैंसर है'। हालांकि बाद में व्हाइट हाउस की तरफ से इस बयान पर सफाई दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देजलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए नए कार्यकारी आदेशों पर चर्चा कर रहे थे बाइडन।बाइडन के बयान पर वॉशिंगटन पोस्ट के ग्लेन केसलर ने कहा, 'बाइडन की मेडिकल रिपोर्ट चेक करें'।

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन अक्सर अपने भाषणों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। बता दें कि वायरल वीडियो में जो बाइडन अपने भाषण में ये कहते हुए नजर आए कि 'उन्हे कैंसर है'। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ लोग चौंक गए। बुधवार को बाइडन के इस भाषण से लोग हैरान परेशान हो गए। हालांकि बाद में उनके इस भाषण को लेकर व्हाइट हाउस की तरफ से सफाई दी गई कि उन्हें कैंसर नहीं है। 

जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए नए कार्यकारी आदेशों पर चर्चा करने के लिए बाइडन मैसाचुसेट्स के समरसेट में एक पूर्व कोयला बिजली संयंत्र का दौरा कर रहे थे जहां उन्होंने यह भाषण दिया।

तेल रिफाइनरियों से उत्सर्जन के दुष्प्रभावों पर बात क रहे थे बाइडन

जानकारी के मुताबिक बाइडन डेलावेयर में अपने बचपन के घर को याद कर रहे थे। उन्होंने तेल रिफाइनरियों से होने वाले उत्सर्जन के दुष्प्रभावों पर बात करते हुए कहा कि पैदल चलने के बजाय मेरी मां हमें गाड़ी से लेकर जाती थी। गाड़ी पर खिड़की पर चिपके तेल को हटाने के लिए हमें वाइपर का इस्तेमाल करना पड़ता था। इसलिए मैं और मेरे साथ बड़े हुए तमाम लोगों को आज कैंसर है और इसलिए लंबे समय तक डेलावेयर की कैंसर दर देश में सबसे ज्यादा रही।

राष्ट्रपति बनने से पहले था नॉन-मेलेनोमा स्किन कैंसर

जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। लोगों ने सवाल पूछना शुरू कर दिया कि क्या वाकई जो बाइडन को कैंसर है। हालांकि बाद में पूरे मामले को लेकर व्हाइट हाउस  की तरफ से ये साफ किया गया कि राष्ट्रपति अपने पिछले स्किन कैंसर का हवाला दे रहे थे। वहीं कुछ पत्रकारों ने भी बाइडन के दावे से हैरान लोगों को जवाब दिया। वॉशिंगटन पोस्ट के ग्लेन केसलर ने कहा,' बाइडन की मेडिकल रिपोर्ट चेक करें। राष्ट्रपति बनने से पहले उन्हें नॉन-मेलेनोमा स्किन कैंसर था।'

टॅग्स :जो बाइडनकैंसरअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."