लाइव न्यूज़ :

जेफ बेजोस की जुलाई में ब्लू ओरिजिन की उड़ान से अंतरिक्ष यात्रा की योजना

By भाषा | Updated: June 7, 2021 18:56 IST

Open in App

वाशिंगटन, सात जून (एपी) दुनिया के सबसे धनर लोगों में शामिल उद्योगपति जेफ बेजोस अपनी कंपनी 'ब्लू ओरिजिन' की अगले महीने संचालित होने वाली पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान में सवार होंगे।

इंस्टाग्राम पर सोमवार तड़के बेजोस ने कहा कि वह, उनके भाई और जारी एक नीलामी के विजेता ब्लू ओरिजिन के 'न्यू शेफर्ड' अंतरिक्षयान पर सवार होंगे जोकि 20 जुलाई को उड़ान भरने वाला है। इस यात्रा में टेक्सास से अंतरिक्ष की संक्षिप्त यात्रा की जाएगी। 20 जुलाई को अपोलो-11 के चांद पर पहुंचने की वर्षगांठ भी मनायी जाती है।

बेजोस ने फरवरी की शुरुआत में कहा था कि वह अन्य कार्यों को अधिक समय देने और अपनी कंपनी ब्लू ओरिजिन पर ध्यान केंद्रित करने के लिए अमेजन के सीईओ के पद को छोड़ना चाहते हैं।

बेजोस ने इंस्टाग्राम पर कहा, '' धरती को अंतरिक्ष से देखना, आपको बदल देता है, इस ग्रह से आपके रिश्ते को बदल देता है। मैं इस उड़ान में सवार होना चाहता हूं क्योंकि यह एक ऐसी चीज है, जिसे मैं हमेशा से ही अपने जीवन में करना चाहता था। यह एक रोमांच है। यह मेरे लिए बेहद अहम है।''

न्यू शेफर्ड यान में सीट के लिए नीलामी की बोली शनिवार को समाप्त हुई। विजेता बोली की कीमत करीब 28 लाख डॉलर रही जिसमें 143 देशों के 6,000 से अधिक प्रतिभागी शामिल रहे।

इस नीलामी की बोली से प्राप्त होने वाली राशि को ब्लू ओरिजिन फाउंडेशन को दान किया जाएगा, जिसका उपयोग भविष्य में अंतरिक्ष में जीवन की तलाश करने की परियोजना में खर्च किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब