लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप के करीबी संपादक ने दुनिया के सबसे अमीर शख्स जेफ बेज़ोस को दी न्यूड तस्वीरें लीक करने की धमकी, मिला ये करारा जवाब

By विकास कुमार | Updated: February 9, 2019 16:10 IST

जेफ बेज़ोस ने No thankyou, Mr pecker नाम से एक ब्लॉग लिख कर अमेरिकी अखबार द्वारा भेजे गए मेल को हुबहू प्रकशित कर दिया है. डेविड पेकर और डोनाल्ड ट्रंप को करीबी दोस्त माना जाता है.

Open in App
ठळक मुद्देअमेज़न के मालिक जेफ बेज़ोस दुनिया के सबसे अमीर आदमी हैं. उनकी कूल संपति 140 अरब डॉलर है.जेफ बेज़ोस वाशिंगटन पोस्ट अखबार के मालिक भी हैं.जेफ और उनकी पत्नी मैकेंजी का तलाक़ होने का रहा है.

अमेज़न के संस्थापक और दुनिया के सबसे अमीर आदमी जेफ बेज़ोस को एक अमेरिकी अखबार ने उनकी निजी तस्वीरें लीक करने की धमकी दी है. नेशनल एंक्वॉयरर नाम के अमेरिकी टेबलायड ने बेज़ोस को एक मेल के जरिये उनकी निजी तस्वीरें लीक करने की बात कही है. यह धमकी ऐसे समय में मिला है जब जेफ बेज़ोस का अपनी पत्नी मैकेंजी के साथ तलाक होने जा रहा है. 

डोनाल्ड ट्रंप और डेविड पेकर हैं दोस्त 

जेफ बेज़ोस ने No thankyou, Mr pecker नाम से एक ब्लॉग लिख कर अमेरिकी अखबार द्वारा भेजे गए मेल को हुबहू प्रकशित कर दिया है. यह मेल अमेरिकी टेबलायड की पैरेंट कंपनी अमेरिकी मीडिया इंक के द्वारा भेजा गया था. जिसमें बेजोस से कहा गया था कि उन्हें इस बात को स्वीकारना होगा कि नेशनल एंक्वॉयरर में उनको लेकर छपी रिपोर्ट राजनीति से प्रेरित नहीं है. अगर जेफ यह शर्त स्वीकारते हैं तो उनकी तस्वीरें लीक नहीं करने की बात कही गई थी. इस मेल में जेफ और उनकी महिला मित्र सांचेज़ की निजी तस्वीरें होने की बात कही जा रही है.

जेफ बेज़ोस हैं वाशिंगटन पोस्ट के मालिक 

डेविड पेकर इस टेबलायड के संपादक हैं जिसने बेज़ोस को धमकी भेजी है. डेविड पेकर को डोनाल्ड ट्रंप का दोस्त बताते हुए बेज़ोस ने लिखा है कि वाशिंगटन पोस्ट के मालिक बनने के बाद उनके खिलाफ कुछ ताकतवर लोगों का जमावड़ा हो गया है. हाल के दिनों में ट्रंप और बेज़ोस के बीच कई बार आमना-सामना हुआ है. बीते साल ट्रंप ने अमेज़न को लेकर कुछ नकारात्मक बातें कहीं थी जिससे कंपनी के शेयर में भारी गिरावट हुई थी. 

जेफ का तलाक़ और सांचेज़ से रिश्ता 

जेफ बेज़ोस और उनकी पत्नी मैकेंजी के बीच 22 वर्षों के बाद तलाक होने जा रहा है. ऐसे में इन तस्वीरों का लीक होना कुछ अलग ही कहानी बयां कर रहे हैं. बेज़ोस दुनिया के सबसे अमीर आदमी है और उनकी कूल संपति 140 बिलियन डॉलर के आसपास है. इस वक्त उनकी कंपनी अमेज़न की कूल बाजार कीमत 800 बिलियन डॉलर को पार कर चुका है. 

जेफ बेज़ोस और सांचेज़ पिछले कुछ समय से रिलेशनशिप में हैं. लौरेन सांचेज़ एमी अवार्ड नॉमिनेटेड न्यूज़ एंकर हैं. ऐसा माना जा रहा है कि जेफ और उनकी पत्नी के तलाक कि वजह सांचेज़ ही हैं. बेज़ोस का अपनी पत्नी के साथ रिश्ता काफी मजबूत रहा है. शुरूआती दौर में अमेज़न को खड़ा करने में उनकी पत्नी ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. 

 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल