लाइव न्यूज़ :

जापान को मिला नया राजा, अकिहितो ने अपने बड़े बेटे नारुहितो को सौंपी गद्दी

By भाषा | Updated: April 30, 2019 14:07 IST

Open in App

जापान के सम्राट अकिहितो सुनहरे-भूरे रंग के पारंपरिक लिबास और काले रंग की परंपरागत जापानी टोपी पहने मंगलवार को राजपरिवार के प्रार्थना स्थल पर पहुंचे। इसके साथ ही उनके पद त्यागने से जुड़े रीति-रिवाजों की शुरुआत हो गई।

दुनिया के सबसे पुराने राज परिवार में 200 साल में पहली बार कोई सम्राट अपना पद राजी-खुशी छोड़ रहे हैं। अकिहितो अपना ‘क्राइसैंथिमम थ्रोन’ अपने सबसे बड़े बेटे युवराज नारुहितो (59) को सौंप रहे हैं। नारुहितो बुधवार को एक अलग समारोह में सम्राट का पद ग्रहण करेंगे, इसके साथ ही ‘रेइवा’ नामक नए राजशाही युग की शुरुआत होगी।

यह युग नारुहितो के पूरे शासनकाल तक जारी रहेगा। सम्राट अकिहितो मंगलवार को अपने पूर्वर्जों और देवी शिन्तो से जुड़े विभिन धार्मिक स्थलों पर गए और उन्हें अपने पद त्यागने के फैसले के बारे में बताया। स्थानीय समयानुसार शाम करीब पांच बजे रीति-रिवाज शुरू हुए।

85 वर्षीय सम्राट इम्पीरियल पैलेस में आयोजित एक समारोह के दौरान राजपरिवार के सदस्यों और सरकार के वरिष्ठजनों को अपने फैसले से अवगत कराएंगे। सम्राट का कार्यकाल मंगलवार रात 12 बजे समाप्त हो जाएगा। उसके बाद बुधवार को युवराज नारुहितो को राजपरिवार की तलवार, मूल्यवान आभूषण और राजपरिवार की मुहर सौंपी जाएगी। 

टॅग्स :जापान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

विश्वJapan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा