लाइव न्यूज़ :

जापान ने परमाणु बम हमले के बाद 'ब्लैक रेन' पीड़ितों को स्वास्थ्य लाभ देने का फैसला किया

By भाषा | Updated: July 26, 2021 18:20 IST

Open in App

तोक्यो, 26 जुलाई (एपी) जापान के प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा ने सोमवार को कहा कि उन्होंने हिरोशिमा के उन 84 निवासियों को सरकारी चिकित्सा लाभ देने का फैसला किया है, जो शहर में परमाणु बम हमले के बाद अत्यधिक रेडियोधर्मी "ब्लैक रेन" की चपेट में आए थे।

सुगा के इस फैसले से केंद्र सरकार के साथ इन पीड़ितों की एक लंबी कानूनी लड़ाई समाप्त हो गई।

सरकार ने "ब्लैक रेन" पीड़ितों के लिए चिकित्सा सहायता में देरी की, जो चिकित्सा देखभाल के लिए, बचे लोगों की पात्रता तय करने के लिए सरकार द्वारा निर्धारित सीमा से बाहर बताए जा रहे थे।

गौरतलब है कि 14 जुलाई को, हिरोशिमा उच्च न्यायालय ने निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा कि ये 84 लोग भी परमाणु बम हमले में बचे हुए अन्य लोगों के समान लाभ के लिए पात्र हैं जो कि निर्धारित सीमा के अंदर हैं और सरकार को राज्य स्वास्थ्य देखभाल लाभों के लिए उनके आवेदनों को प्रमाणित करने का आदेश दिया।

सुगा ने हिरोशिमा के गवर्नर और मेयर के साथ बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, "मैंने फैसले के बारे में ध्यान से सोचा है, और मेरा मानना ​​है कि 84 वादियों को परमाणु बमबारी पीड़ितों के मुआवजे कानून और उसके नियम के तहत मदद की जानी चाहिए।"

उन्होंने कहा, "मैंने उच्चतम न्यायालय में अपील नहीं करने का फैसला किया है।"

सुगा ने कहा कि सरकार इन लोगों को "हिबाकुशा" या परमाणु बम पीड़ितों के रूप में मान्यता देने वाले प्रमाण पत्र जारी करना शुरू करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला