लाइव न्यूज़ :

जेम्स बांड कोई भी हो सकता है चाहे वह महिला, पुरुष या किसी भी नस्ल का हो: अभिनेत्री लशाना लिंच

By भाषा | Updated: September 12, 2021 20:17 IST

Open in App

लंदन, 12 सितंबर आगामी जेम्स बांड फिल्म में नजर आने वाली अभिनेत्री लशाना लिंच ने उन अटकलों को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा जा रहा था कि वह भविष्य में इस सीरिज की आने वाली फिल्मों में मुख्य किरदार निभा सकती है।

द गार्डियन को दिए एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा. “नहीं। क्या आप मुझे नहीं चाहते हैं।” लिंच (33) ने कहा कि अगली बांड फिल्म में मुख्य किरदार की भूमिका कोई भी निभा सकता है चाहे वह पुरुष, महिला, युवा या वृद्ध हो, या किसी भी नस्ल का हो।

लिंच ने कहा, “हम ऐसे समय में हैं जब फिल्म उद्योग दर्शकों को केवल वह नहीं परोस रहा, जो दर्शक देखना चाहते है। असल में वे दर्शकों को वह दिखा रहे हैं जो वे दर्शकों को दिखाना चाहते हैं। ’’

उन्होंने कहा , ‘‘बांड के किरदार में कोई भी हो सकता है। वह अश्वेत, श्वेत, एशियाई या मिश्रित नस्ल का हो सकता है। वह युवा या बूढ़ा हो सकता है। अगर दो साल का बच्चा भी बांड का किरदार निभाएगा तो हर कोई सिनेमाघरों में यह देखने जाएंगे कि वह दो साल का बच्चा क्या कर रहा है।”

लिंच ने आने वाली बांड फिल्म में नेओमी की भूमिका निभाई है और ऐसी खबरें हैं कि भविष्य में वह जेम्स बांड का किरदार अदा करेंगी। “नो टाईम टू डाई” फिल्म में अभिनेता डेनियल क्रेग अंतिम बार बांड की भूमिका में नजर आयेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक