लाइव न्यूज़ :

मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद पाकिस्तान के लाहौर से गिरफ्तार

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 17, 2019 13:07 IST

जेयूडी प्रमुख हाफिज सईद को पाकिस्तान के लाहौर से गिरफ्तार किया गया है। हाफिज 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले का मास्टर माइंड है। 

Open in App

मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और जमात-उद-दावा (जेयूडी) प्रमुख हाफिज सईद को बुधवार (17 जुलाई) को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बता दें, अभी 15 जुलाई को हाफिज सईद और उसके तीन सहयोगियों को पाकिस्तान में आतंक रोधी एक अदालत ने, अपने मदरसे के लिए जमीन के अवैध इस्तेमाल से जुड़े मामले में तीन अगस्त तक अग्रिम जमानत दे दी थी।

मिली जानकारी के अनुसार, जेयूडी प्रमुख हाफिज सईद को पाकिस्तान के लाहौर से गिरफ्तार किया गया है। उसे गुजरांवाला जाते वक्त गिरफ्तार किया। हाफिज 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले का मास्टर माइंड है। पिछले कई दिनों से हाफिज सईद को गिरफ्तार करने की खबरें सामने आ रही थीं। उसके खिलाफ आतंकवाद को धन मुहैया करने और धन शोधन (मनी लाउंड्रिंग) के मामले में पाकिस्तानी अधिकारियों ने कई मामले दर्ज किए थे। पंजाब (पाकिस्तान) पुलिस के आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) ने हाफिज सईद समेत जेयूडी के 13 नेताओं के खिलाफ 23 प्राथमिकियां दर्ज की थी। 

पंजाब प्रांत के विभिन्न शहरों में आतंकवाद को धन मुहैया करने के आरोप में ये प्राथमीकियां दर्ज की गई थी। पुलिस की ओर से कहा गया था कि सीटीडी ने जमात उद दावा के (13) नेताओं और अन्य प्रतिबंधित संगठनों के खिलाफ मामला दर्ज किया। चूंकि एफआईआर दर्ज हो गई थी, इसलिए संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

पुलिस का कहना था कि इससे पहले भी पुलिस ने आतंकवाद को धन मुहैया करने के आरोप में कई प्रतिबंधित संगठनों के सदस्यों को गिरफ्तार किया और बाद में उन्हें आतंकवाद रोधी अदालतों द्वारा जेल भेज दिया गया। 

गौरतलब है कि जेयूडी लश्कर ए तैयबा का मुखौटा संगठन माना जाता है, जो 2008 के मुंबई हमलों को अंजाम देने के लिए जिम्मेदार है। अमेरिका ने लश्कर को जून 2014 में विदेशी आतंकी संगठन घोषित किया था। अमेरिका ने सईद को 2012 से वैश्विक आतंकवादी घोषित कर रखा है और उसे अदालत के कठघरे तक पहुंचाने में सहायक सूचना देने वाले के लिए एक करोड़ डॉलर के इनाम की भी घोषणा कर रखी है। 

टॅग्स :हाफिज सईदपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल