लाइव न्यूज़ :

खशोगी हत्याकांड: सऊदी अरब पर कारवाई को लेकर डोनाल्ड ट्रंप पर दबाव बढ़ाएगी अमेरिकी कांगेस, शीर्ष अधिकारियों से ली जाएगी राय

By भाषा | Updated: November 28, 2018 15:08 IST

सीनेट में बहुमत के नेता मिश मैककोनेल ने कहा कि इस मामले में अमेरिका की ओर से सऊदी अरब को एक अलग तरह के जवाब देने की जरूरत है जबकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उसे जिम्मेदार ठहराने को लेकर टालमटोल कर रहे हैं।

Open in App

पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या को लेकर सऊदी अरब को दिए गए जवाब से नाराज अमेरिकी सांसद बुधवार को शीर्ष सरकारी अधिकारियों से पूछताछ करेंगे। इसमें ये सुनिश्चित हो सकेगा कि कांग्रेस सऊदी अरब को इसकी सजा देने के लिए कितना आगे तक जा सकती है। 

सीनेट में बहुमत के नेता मिश मैककोनेल ने कहा कि इस मामले में अमेरिका की ओर से सऊदी अरब को एक अलग तरह के जवाब देने की जरूरत है जबकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उसे जिम्मेदार ठहराने को लेकर टालमटोल कर रहे हैं। सीनेट यमन में सऊदी अरब के नेतृ्त्व में जारी युद्ध में अमेरिका की संलिप्तता को रोकने के लिए इस हफ्ते एक प्रस्ताव लाने पर भी विचार कर रही है। 

मैककोनेल ने कहा, "हम इस पर चर्चा कर रहे हैं कि सऊदी अरब के लिए उचित जवाब क्या हो सकता है।" 

काफी कुछ सांसदों की रक्षा मंत्री जिम मेटिस और विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो के साथ बातचीत पर निर्भर करेगा। 

अमेरिका अधिकारियों ने इस साल की शुरुआत में यमन संकट को लेकर सऊदी अरब के खिलाफ कदम उठाने के प्रयास किए थे लेकिन सांसद जमाल खशोगी की हत्या को लेकर सऊदी अरब को जवाब देने की बात पर अड़े हैं। 

दरअसल वाशिंगटन पोस्ट के पत्रकार जमाल खशोगी की 2 अक्टूबर को तुर्की के इस्तांबुल में स्थित सऊदी दूतावास में हत्या कर दी गई थी। जिसके लिए सऊदी अरब की दुनियाभर में निंदा हुई थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सऊदी अरब सरकार को इसके लिए जिम्मेदार ठहराने से इनकार कर दिया था। 

टॅग्स :जमाल खशोगीडोनाल्ड ट्रंपअमेरिकासऊदी अरबसऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!