लाइव न्यूज़ :

मॉरीशस में जयशंकर ने भारतीय प्रवासियों से कहा, ऐसा लगता है कि घर आ गया हूं

By भाषा | Updated: February 24, 2021 01:39 IST

Open in App

पोर्ट लुईस, 23 फरवरी विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को मॉरीशस में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह समुदाय शांति, बहुलवाद, साझा प्रगति और सार्वभौमिक भाईचारे जैसे भारत के मूल्यों का एक बेहतरीन उदाहरण है।

जयशंकर ने एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय समुदाय के सदस्यों से मुलाकात की और मॉरीशस में विश्वास और उत्साह को जीवित रखने के लिए उनका आभार जताया।

जयशंकर दो देशों की यात्रा के अंतिम चरण में रविवार रात मालदीव से यहां पहुंचे थे।

उन्होंने ट्विटर पर कहा, “ऐसा लग रहा है कि घर आ गया हूं। मॉरीशस में हमारे विश्वास और उत्साह को जीवित रखने के लिए जीवंत भारतीय समुदाय का धन्यवाद। शांति, बहुलवाद, साझा प्रगति और सार्वभौमिक भाईचारे जैसे भारत के मूल्यों का एक बेहतरीन उदाहरण है।“

जयशंकर ने कहा, “मैंने एक राजनयिक के रूप में अपने लंबे करियर में और अब विदेश मंत्री के रूप में कई देशों की यात्रा की है, लेकिन मुझे आपसे कहना होगा कि मॉरीशस का दौरा हमेशा अलग होता है, यह वास्तव में ऐसा लगता है कि मानो घर आ गया हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना